search

Bihar Weather Update: बिहार में सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास, नवंबर से कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार

deltin33 2025-10-16 12:36:56 views 1235
  

बिहार में ठंड की दस्तक



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। अगले तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास लोगों को होगा। पटना व आसपास इलाकों में आकाश साफ रहने के साथ दिन में तीखी धूप का प्रभाव होगा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शाम ढलने के साथ हल्की ठंड का असर होगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तापमान में अभी उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में क्रमिक गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है।  
नवंबर से सर्दी का शुरुआत

बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को नालंदा, छपरा, सुपौल, अररिया, कटिहार, भागलपुर, किशनगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।  

मौसम विभाग के अनसुार ला नीना के प्रभाव से उत्तर भारत में तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। इसका असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। नवंबर के मध्य से प्रदेश में सर्दी की शुरूआत हो जाएगी और दिसंबर-जनवरी में ठंड और ठिठुरन लोगों को परेशान करेगी।
प्रमुख शहरों का तापमान( डिग्री सेल्सियस में)

    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
   
   
   पटना
   31.9
   22.6
   
   
   गयाजी
   30.2
   20.4
   
   
   भागलपुर
   31.2
   21.6
   
   
   मुजफ्फरपुर
   30.8
   21.7
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521