deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Politics: राजद विधायक का CM नीतीश कुमार पर गंदा कमेंट, सियासत गरमाई तो पार्टी ने किया किनारा

cy520520 2025-9-26 01:36:36 views 712

  राजद विधायक का CM नीतीश कुमार पर गंदा कमेंट, सियासत गरमाई तो पार्टी ने किया किनारा





संवाद सहयोगी, फुलपरास। लौकहा से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भारत भूषण मंडल की वैसे तो प्रखर वक्ता के तौर पर अपनी बातों को साफगोई से रखने के लिए जाने जाते रहे हैं। मगर फुलपरास विधानसभा के बेलहा गांव निवासी विधायक भारत भूषण मंडल के बिगड़े बोल ने राजनीति गरम कर दी है। सुपौल की एक सभा में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विवादित बात कह दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें कि इन दिनों विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विवादित बयान ट्रेंड कर रहा है जिसमें विधायक भारत भूषण मंडल ने सीएम नीतीश को लेकर कई अशोभनीय और गंदे कमेंट किए हैं। वहीं, विधायक ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर भी विवादित बयान दिया।



यही नहीं रुके, विधायक ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री आराम केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह एवं सूबे के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी के यहां करते हैं। हद तो तब हो गई जब विधायक कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पिछड़ों के शरीर से दुर्गंध आती है।

विधायक सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड क्षेत्र के बलुआ बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित अतिपिछड़ा चेतना संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राजद पर पर नजर रखने वालों का मानना है कि यह बदजुबानी कर आलाकमान से हरी झंडी प्राप्त करने के लिए कवायद कर रहे हैं। यह कथित तौर पर उनकी छटपटाहट को दिखाती है।



इधर, सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सितम्बर के दूसरे सप्ताह में मधुबनी जिले के फुलपरास, झंझारपुर एवं बेनीपट्टी विधानसभा के अलावा बाकी सात विधानसभा के दलित एवं अतिपिछड़ा समाज के लोगों से अपने आवास पर मुलाकात कर जीत का मंत्र दिया था, जहां राज्यसभा सांसद संजय यादव भी मौजूद थे।

इस दौरान लौकहा निवासी लोगों ने कथित तौर पर विधायक के क्रियाकलाप के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। जदयू के मधुबनी जिलाध्यक्ष फुले भंडारी ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के बयान पर क्या कहूं। उनके स्तर पर हमलोग नहीं उतर सकते हैं। राजनीतिक में मतभेद होता है, लेकिन राजनीतिक में सुचिता कायम रहना चाहिए। महापुरुषों ने जो मापदंड स्थापित किया है कि भाषा के स्तर पर उच्च मापदंड होना चाहिए। ऐसे बयान से लोकतंत्र मजबूत होने के बजाय कमजोर होगा।

KL Rahul, KL Rahul fifty, IND A vs AUS A, Australia A, India A, India Squad

राजद के झंझारपुर जिलाध्यक्ष वीरबहादुर राय ने बयान से किनारा करते हुए कहा कि राजद व महागठबंधन ए टू जेड की पार्टी है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। चुनाव के समय यह बयान बढ़िया नहीं है। संयमित और परिमार्जित भाषा होनी चाहिए, जिससे किसी को ठेस नहीं पहुंचना चाहिए। विधायक ने बोलने के क्रम में भावावेश में ऐसे बोला गया है। कहा कि हम चाहेंगे कि विधायक मर्यादित एवं संयमित रूप से अपनी बातों को रखें।



विधायक भारत भूषण मंडल के बोल बिगड़ने पर मधुबनी की राजनीति में क्या असर पड़ेगा यह तो समय बताएगा, लेकिन सामाजिक राजनीतिक बातों पर पैनी नजर रखने वालों के बीच एक चर्चा यह भी है कि कहीं किसी बात को लेकर विधायक के मन में संशय की संभावना नजर आ रही है और अपने आलाकमान की नजर में आने के लिये ऐसी भाषा का उपयोग कर रहे हैं।

विदित हो कि फुलपरास एवं लौकहा विधानसभा का प्रतिनिधित्व स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक एवं राजनीतिक आंदोलन में महती भूमिका वाले महान लोगों ने किया है।



पंडित काशीनाथ 1952 में फुलपरास से तो 1962 में लौकहा से स्वतंत्रता सेनानी देवनारायण गुरमैता व तीन बार समाजवादी नेता स्व हरिप्रसाद साह और फुलपरास व लौकहा से हरियाणा के राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष रहे विधायक के पिता धनिकलाल मंडल और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव फुलपरास का प्रतिनिधत्व कर चुके हैं। जिन्होंने क्षेत्र का एक आदर्श कायम किया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल का घर फुलपरास के गोरगमा है।



गौरतलब हो कि जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर 1977 के उपचुनाव में विधायक बने थे। यहां यह बता दे कि पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव 1977 के आमचुनाव में प्रथम बार विधायक बने थे लेकिन उनके विधायकी से इस्तीफा देने के बाद जननायक फुलपरास से विधायक बने।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
69156