search

फिरोजाबाद में मेड़ काटने के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

cy520520 2025-10-16 09:06:49 views 1254
  



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। गांव मदावली में मेड़ काटने के विवाद में बुधवार रात किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। एसपी सिटी, सीओ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पक्ष ने चचेरे भाई और उसके तीन बेटों पर उलाहना देने पर गोली मारने का आरोप लगाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना रात नौ बजे की है। 43 वर्षीय धर्मवीर सिंह शाम को अपने खेत पर गए तो पता चला कि उनके खेत की मेड़ चचेरे भाई और उसके स्वजन ने जोत ली है। रात नौ बजे वह इसकी शिकायत लेकर चचेरे भाई लालता प्रसाद के घर गए तो वहां विवाद हो गया।

आरोप है कि इसी दौरान लालता प्रसाद और उनके बेटों मोहन, आकाश और लव ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद धर्मवीर के सीने में तमंचे से गोली मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग और धर्मवीर के स्वजन पहुंचे तो वह खून से लथपथ तड़प रहे थे। आनन-फानन में स्वजन उन्हें लेकर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ अंबरीश कुमार और इंस्पेक्टर अंजीश कुमार मौके पर पहुंच गए। धर्मवीर के एक बेटा निखिल और एक बेटी है। निखिल ने बताया कि मेड़ काटने के विवाद में हत्या की गई है। दोनों पक्षों के घर के बीच की दूरी 50 मीटर है। वहीं घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए हैं।


मेड़ काटने के विवाद में हत्या का आरोप लगाया गया है। तमंचा मौके पर पड़ा मिला है। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। आरोपित पक्ष फरार है। मामले की जांच की जा रही है।

-रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737