search

चंडीगढ़ व्यापार मंडल को राष्ट्रीय पहचान, चरंजीव सिंह बने नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सदस्य

LHC0088 2025-10-16 00:38:12 views 1060
  

चरंजीव सिंह को बधाई देते चंडीगढ़ व्यापार मंडल के सदस्य व अन्य।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के व्यापार जगत के लिए वीरवार का दिन ऐतिहासिक रहा। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरंजीव सिंह को केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह नियुक्ति न केवल चरंजीव सिंह के समर्पण और योगदान की पहचान है, बल्कि चंडीगढ़ व्यापार मंडल की वर्षों पुरानी मांग को भी पूरा करती है। यह बोर्ड देशभर के व्यापारिक संगठनों और छोटे-बड़े कारोबारियों के हितों के लिए नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी, जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, के नेतृत्व में यह संस्था व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा करती है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138