deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

MP News: भोपाल में टली बड़ी दुर्घटना, भरभराकर गिरा पुल का एप्रोच वॉल; सड़क पर हुआ 20 फीट का गड्ढा

Chikheang 2025-10-15 21:37:23 views 263

  

भोपाल में टली बड़ी दुर्घटना भरभराकर गिरा पुल का एप्रोच वॉल (फोटो सोर्स- जेएनएन)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बाहरी सीमा से गुजर रहे ईस्टर्न बायपास पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे बिलखिरिया के पास पुल के एप्रोच की रिटेनिंग वाल भरभराकर गिर गई। इससे सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा धंस गया और एक लेन पर 20 फीट तक गहरा गड्ढा हो गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिसके जानमाल की हानि नहीं हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूचना पर मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और क्षतिग्रस्त हिस्से पर बेरिकेड लगाकर पूरी लेन को बंद कर दिया। 2013 में इस सड़क का निर्माण 304.32 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था। यह सड़क रायसेन, नर्मदापुरम और सागर की तरफ से आने वाले वाहनों को शहर में घुसे बिना इंदौर रोड तक पहुंचाती है।
जांच समिति बनाई, राजनीति भी शुरू

मध्य प्रदेश राज्य सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। सड़क धंसने की सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी की और भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

इस सड़क का निर्माण बीओटी यानी बनाओ, संचालन करो और हस्तांतरित करो नीति के तहत हैदराबाद की कंपनी ट्रांस्ट्राय इंडिया ने किया था। 2020 तक यह कंपनी बकायदा टोल वसूलती रही। टोल संग्रह की राशि में कुछ गड़बड़ी को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद सरकार ने कंपनी का अनुबंध खत्म कर दिया।

यह भी पढ़ें:-
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
71798