search

फरीदाबाद में बिजली चोरी का खुलासा, 28 जगहों पर छापेमारी; कई लोगों पर लाखों का जुर्माना

Chikheang 2025-11-26 20:37:53 views 935
  

फरीदाबाद में बिजली निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सर्दियों में भी लोग बिजली चोरी कर रहे हैं, जिससे बिजली निगम को रेवेन्यू का नुकसान हो रहा है। इससे निपटने के लिए बिजली निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है।

बिजली निगम की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 28 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी। इन मामलों में कुल ₹17 लाख का जुर्माना लगाया गया। सेक्टर 3, राजीव कॉलोनी, सेक्टर 56, समयपुर, बल्लभगढ़, गाजीपुर, नंगला, पाखल, जीवन नगर, गौछी, सोहना रोड और रनहेरा खेड़ा में सबसे ज्यादा बिजली चोरी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्यादातर जगहों पर अवैध कनेक्शन का इस्तेमाल हो रहा था। इनमें से कई इलाकों में पहले भी बिजली चोरी पकड़ी जा चुकी है। बिजली मंत्री अनिल विज के आदेश पर बिजली निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है।
बकायादारों पर है निशाना

जिले में कई ऐसे बकाएदार हैं जिन पर बिजली निगम का बकाया है। बकाएदार बिजली निगम के निशाने पर हैं। बिजली निगम की अलग-अलग टीमें बकाएदारों के घरों पर छापेमारी कर रही हैं।


सभी कंज्यूमर्स को अपने बिजली के बिल समय पर भरने चाहिए। बिल न भरने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। जिनके कनेक्शन पहले काटे जा चुके हैं, उन्हें भी अपने बिल भरने चाहिए। हम उन इलाकों में रेड कर रहे हैं जहां डिफॉल्टर ज्यादा हैं। बिजली चोरी के खिलाफ कैंपेन जारी रहेगा।
- संजय मंगला, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, बिजली निगम।

like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167500