search

UP Weather News: रात में गुलाबी ठंडक और दिन में धूप, आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

deltin33 2025-10-15 12:06:37 views 1215
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में आगामी दिनों में तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। शुष्क पछुवा हवाओं के चलते अधिकतम व न्यूतम तापमान सामान्य से कम बने रहने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है। बुधवार को यूपी के अधिकांश जिलों में धूप निकलेगी। सुबह व रात हल्की ठंडी और दिन सुहाना रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज आदि शहरों में मंगलवार को सुबह से धूप निकली। न्यूनतम तापमान में रविवार की अपेक्षा करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से सुबह ठंड का अहसास कम हुआ। दिनभर धूप जरूर निकली, लेकिन हवा चलते रहने से उसका असर कम रहा। दिनभर यही स्थिति बनी रही।

अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

  
मौसम विज्ञानी का ये है पूर्वानुमान

  

मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार, सतही स्तर पर प्रचलित शुष्क पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। आगामी कुछ दिनों तक अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से आंशिक रूप से कम रहने की संभावना है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521