Bihar Chunav 2025: BJP का बड़ा फैसला, पूर्व स्पीकर नंद किशोर यादव को नहीं मिला टिकट, इन्हें मिला मौका

deltin33 2025-10-14 21:47:28 views 1250
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में BJP ने मंगलवार (14 अक्टूबर) को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की, जिसमें कुल 71 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इस सूची ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है, क्योंकि कई दिग्गज नेता का टिकट कट गया है। पटना साहिब से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव का भी टिकट काटकर रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है।



नंद किशोर यादव लंबे समय से भाजपा का चेहरा रहे है, नंद किशोर यादव, जो पटना साहिब सीट से लगातार विधायक रहे हैं, भाजपा के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। वे बिहार सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं और हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

राजनीति में उनकी छवि एक शांत, सुलझे हुए और संगठनप्रिय नेता की रही है। लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं देकर एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है।



नंद किशोर यादव की जगह अब पार्टी ने रत्नेश कुशवाहा को पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया है। रत्नेश कुशवाहा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते हैं। वे लंबे समय से संगठन में काम कर रहे हैं और पटना क्षेत्र में उनका अच्छा जनसंपर्क है।


संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-bjp-candidates-list-9-women-17-obc-6-sc-st-11-ews-candidates-bjp-s-first-list-reach-all-sections-article-2222315.html]BJP Bihar Candidates List: 9 महिला, 17 OBC और 6 SC/ST उम्मीदवार, BJP के पहली लिस्ट में सभी वर्गों को साधने की कोशिश
अपडेटेड Oct 14, 2025 पर 5:07 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/jdu-mla-gopal-mandal-arrived-at-cm-house-with-his-supporters-to-ask-for-a-ticket-in-bihar-assembly-elections-2025-when-the-securities-refused-to-allow-them-in-they-sat-down-on-the-road-with-a-towel-sp-videoshow-2221833.html]CM Nitish Kumar के घर हाई वोल्टेज ड्रामा, गमछा बिछाकर बैठे JDU MLA
अपडेटेड Oct 14, 2025 पर 3:14 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-assembly-elections-2025-nda-seat-sharing-formula-to-change-nitish-kumar-article-2221722.html]Bihar Election 2025: नीतीश कुमार फिर बनेंगे बड़े भाई...बदल सकता है NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला! जानें किसकी सीट होगी कम?
अपडेटेड Oct 14, 2025 पर 2:50 PM



वहीं, इस सूची में बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को फिर से टिकट दिया गया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि पार्टी ने यह कदम यह दिखाने के लिए उठाया है कि आगामी चुनाव में भाजपा इन्हीं दो नेताओं को मुख्य चेहरों के रूप में आगे लाने की तैयारी में है।



NDA में सीट बंटवारे का मंथन जारी



BJP की यह घोषणा उस समय आई है जब NDA में सीट बंटवारे पर अभी भी चर्चा जारी है। JDU, LJP (रामविलास) और HAM के साथ भाजपा की बातचीत जारी है, लेकिन भाजपा ने पहले 71 सीटों की सूची जारी कर यह साफ कर दिया है कि वह अब पूरी तरह चुनावी मोड में है।



महागठबंधन में बढ़ी हलचल



वहीं दूसरी ओर भाजपा की इस सूची के बाद महागठबंधन में भी हलचल तेज हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार उम्मीदवार चयन और रणनीति को लेकर बैठकों में जुटे हैं, जबकि कांग्रेस अपने हिस्से की सीटों को लेकर अब भी असमंजस में है। सूत्र बताते हैं कि महागठबंधन की पहली सूची जल्द ही जारी की जा सकती है।



भाजपा की पहली सूची ने बिहार के चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। जहां पार्टी ने वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव का टिकट काटकर रत्नेश कुशवाहा पर भरोसा जताया है, वहीं दोनों डिप्टी CM को फिर से मौका देकर अपने शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3710K

Credits

administrator

Credits
376263

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.