search

ट्रंप से मिलेंगे जेलेंस्की, रूस पर हमला करने के लिए नए हथियारों पर होगी चर्चा

deltin33 2025-10-14 10:36:41 views 1219
  

जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि वह शुक्रवार को वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। जहां दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली और नए हथियारों को लेकर चर्चा होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम टामहाक मिसाइलें देने की चर्चाओं के बीच जेलेंस्की और ट्रंप ने शनिवार और रविवार को बात की थी। इधर, यूक्रेनी प्रधानमंत्री यूलिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार से पहले वाशिंगटन जाने वाला है।
रूस पर हमला करने वाली मिसाइलें मांग रहा यूक्रेन

यूक्रेन लंबे समय से अमेरिका से ऐसी लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों की आपूर्ति की मांग कर रहा है, जो मास्को तक हमला करने की क्षमता रखती हो। हालांकि यूक्रेन का कहना है कि इससे केवल सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया जाएगा।
ट्रंप कर रहे यूक्रेन को मिसाइल देने पर विचार

ट्रंप भी कह चुके हैं कि वह यूक्रेन को मिसाइल देने पर विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह इस बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: \“युद्ध बेहद नाजुक मोड़ पर\“, यूक्रेन को अमेरिका से मिलेगा टॉमहॉक मिसाइल; रूस ने दी खुली चेतावनी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521