search

सनातन की रक्षा के लिए शस्त्र व शास्त्र जरूरी: बृजभूषण शरण सिंह

Chikheang 2025-10-14 06:05:50 views 1088
  



जागरण संवाददाता, सीतापुर। सनातन की रक्षा के लिए शस्त्र भी उठाना चाहिए और शास्त्र का भी सम्मान करें। इसलिए शस्त्र व शास्त्र दोनों ही जरूरी हैं। शस्त्र धर्म की रक्षा के लिए ही है। यह बातें कैसरगंज से भाजपा के पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्सक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को गोपालपुर भट्ठा के बीआर गार्डन में आयोजित शस्त्र एवं शास्त्र पूजन समारोह में कहीं।

उन्होंने कहा कि समाज गाय और स्वास्थ्य पर ध्यान दे। गाय की सेवा करेंगे तो सेवन के लिए पौष्टिक दूध भी मिलेगा। गाय की माता की तरह ही सेवा करें। नशे से सदैव दूर रहें। इसका दुष्परिणाम खराब होता है। नशा मुक्त समाज ही सुंदर होता है। स्वास्थ्य अच्छा होगा तो सब मंगल ही होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्वस्थ समाज ही प्रगति करता है। गलत रास्ते पर चलने से सदैव बचें। समाज को प्रेम व सद्भावना की तरफ ले जाने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने ‘जिसने मरना सीख लिया है, जीने का अधिकार उसी को। जो कांटों पर चलकर आया, फूलों का है हार उसी को’ कविता के माध्यम से समाज को संघर्ष करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शस्त्र व शास्त्र को जरूरी बताया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य गीता सिंह, पूर्व आइएएस सुधाकर सिंह, रचना सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

इससे पहले शस्त्र व शास्त्र पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार से किया गया। बृजभूषण शरण सिंह अपने निजी हेलीकाप्टर से यहां पहुंचे। मंच पर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया। संतोष सिंह, अनुज सिंह, विकास सिंह, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953