search

वीरभद्र सिंह की विचारधारा के साथ चलने का संदेश, प्रियंका ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ, राठौर की तारीफ के क्या मायने?

Chikheang 2025-10-14 00:37:48 views 1240
  

शिमला में प्रियंका वाड्रा का स्वागत करते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण  



राज्य ब्यूरो, शिमला। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण के बहाने हिमाचल के कांग्रेसियों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया गया। सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा कि वीरभद्र जैसे नेता आज की राजनीति में कम मिलते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जो रास्ता महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश को दिखाया, वीरभद्र ने वही रास्ता हिमाचल की जनता को दिखाया, हमें उसी रास्ते पर चलना है। वही कांग्रेस की मूल विचारधारा है।अगर राहुल गांधी निडर होकर सच बोलते हैं तो वह इसी विचारधारा को प्रकट करते हैं।

बोलीं, आज देश को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो पीआर, इंटरनेट मीडिया व इवेंट मैनेजमेंट से आगे बढ़कर देश हित व जनता के लिए काम करें। ऐसी राजनीति की जरूरत है जो देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हो। प्रियंका ने कहा कि हमें इस प्रदेश की वादियों को बचाना है।

प्रियंका ने जहां एक ओर केंद्र सरकार पर निशाना साधा तो वहीं पार्टी नेताओं को ईमानदारी से काम करने की नसीहत भी दी। इससे पहले कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोनिया गांधी ने वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण किया। सोनिया ने भाषण नहीं दिया।
राठौर की तारीफ के मायने निकालते रहे कार्यकर्ता

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंच से कुलदीप राठौर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन काफी मजबूत हुआ व आगे बढ़ा। इससे पहले रजनी पाटिल भी ठियोग के नारकंडा में आयोजित कार्यक्रम में राठौर की तारीफ कर रही थी। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ता इसके मायने निकालते रहे कि आखिर यह तारिफ हो क्यों रही है। कहीं राठौर को दोबारा अध्यक्ष की जिम्मेदारी तो नहीं सौंपी जा रही है।
9 बजे पहुंचना शुरू हो गए थे लोग

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के लिए सुबह 9 बजे से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार को शिमला में वाहनों की आवाजाही ज्यादा होती है और ट्रैफिक जाम लगता है। इसलिए लोग सुबह जल्द ही पहुंचना शुरू हो गए थे। हालांकि पुलिस ने कार्यक्रम के लिए आने वाले लोगों के लिए शहर में जगह जगह अस्थायी पार्किंग बनाई थी ताकि उन्हें परेशानी न झेलनी पड़े।  

यह भी पढ़ें: \“वीरभद्र सिंह एक नाम नहीं, बल्कि हिमाचल की आत्मा\“, भावुक हुए विक्रमादित्य, सुक्खू बोले- पूर्व CM से बहुत कुछ सीखा  
सुक्खू ने विक्रमादित्य को लगाया गले

मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल 11:25 पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मंच पर मौजूद सभी नेताओं ने उनका स्वागत किया। विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें गले लगया। सीएम सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अभिनेत्री भी गले मिले।  
सोनिया को माता तुल्य कहकर किया संबोधित

विक्रमादित्य सिंह ने सोनिया गांधी को माता तुल्य कहकर संबोधित किया। विक्रमादित्य जैसे ही मंच पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी व सीटियां बजाकर उनका स्वागत किया। कई देर तक पूरा माहौल नारेबाजी से गूंजा रहा।


यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह स्कूल ऑफ थॉट का स्टूडेंट हूं, डिप्टी सीएम मुकेश बोले- वह अंत तक नॉट आउट बैट्समैन रहे
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953