search

पति को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड के साथ फरार हो गई मह‍िला, थाने पहुंचा मामला

Chikheang 2025-10-13 23:08:25 views 1259
  



जागरण संवाददाता, बरेली। बिथरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला का शादी के बाद अपने पति से मन-मुटाव हो गया तो वह मायके में रहने लगी। इसी बीच फेसबुक के माध्यम से फारुख नाम के एक व्यक्ति से मुलाकात हुई तो महिला उसके साथ फरार हो गई। उसके पिता ने बिथरी थाने में आरोपित फारुख के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2015 में झारखंड के पलामू जिला निवासी एक युवक से की थी। शादी के बाद दोनों में मन-मुटाव हो गया तो उनकी बेटी कुछ समय पहले मायके में आकर रहने लगी। इसी बीच फेसबुक के माध्यम से उसकी मुलाकात गजरौला के आलमपुर गांव निवासी फारुख के साथ हो गई।

22 अगस्त को उसने उनकी बेटी को मिलने बुलाया तो उनकी बेटी जीरो प्वाइंट पर पहुंची। वहां पर पहले से मौजूद आरोपित फारुख उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली है।

यह भी पढ़ें- जाम से मिलेगी राहत और नहीं टूटेगा बाजार, यूपी में बन रहा एक और हाईवे; उत्तराखंड जाने को रास्ता होगी आसान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953