search

Hapur Accident: एनएच-9 पर हुई सड़क दुर्घटना में चालक की मौत, ड्राइवर फरार

Chikheang 2025-10-13 15:06:09 views 1298
  

भीषण सड़क दुर्घटना में एक डीसीएम वाहन के चालक की मौत।



संवाद सहयोगी, पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक डीसीएम वाहन के चालक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी के गांव सिसौरा के रहने वाले गुरमुख सिंह अपनी डीसीएम केंटर में अनानास लादकर सिलीगुड़ी से दिल्ली जा रहे थे। एनएच-9 पर फ्लाईओवर के पास पिलर नंबर 34-35 के पास उनके वाहन का तेल खत्म हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जब गुरमुख सिंह वाहन का निरीक्षण करने के लिए नीचे उतरे, तभी हापुड़ से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में मौजूद क्लीनर सर्वजीत सिंह सुरक्षित बच गए। मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन चालान के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित चालक की तलाश जारी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953