search

Kantara Chapter 1 Collection Day 11: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, रविवार को हुई धुआंधार कमाई

Chikheang 2025-10-13 05:42:58 views 1198
  

कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली ऋषभ शेट्टी स्टारर कांतारा चैप्टर 1 दशहरे के अवसर पर 2 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ कमाकर जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की थी। दूसरे दिन के कलेक्शन के साथ फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। वहीं पहले वीकेंड पर भी फिल्म की धांसू कमाई हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म का 11वें दिन का कलेक्शन। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शनडे11

सैकनिल्क के मुताबिक कांतारा ने एक हफ्ते में 337.4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को फिल्म ने 22.25 करोड़, शनिवार को 39 करोड़ का कलेक्शन किया और आज यानि रविवार को फिल्म ने 32.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और इसी के साथ कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 430.97 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है।

  

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड पर भारी पड़ी साउथ फिल्म, ऋषभ शेट्टी की Kantara CHapter 1 ने शाह रुख की जवान को छोड़ा पीछे
कांतारा चैप्टर 1 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

कांतारा चैप्टर 1 ऋषभ शेट्टी की 2022 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर कांतारा का प्रीक्वल है। जिसमें उस फिल्म में दिखाई गई घटनाओं से एक हजार साल पहले की कहानी दिखाई गई है। यह कांतारा के गांव कदम्बा के पड़ोसी राज्य के बीच संघर्ष को बढ़ाता है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने लीड कैरेक्टर निभाया है और उनके किरदार का नाम बरमे है। 2022 में रिलीज हुई कांतारा को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।कांतारा चैप्टर 1 इसका प्रीक्वल है और यह भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।

  

ऋषभ शेट्टी के साथ इस फिल्म में गुलशन देवैया,रुक्मिनी वसंत, जयराम जैसे कलाकार शामिल हैं। पहली कांतारा को 15 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं अब कांताराचैप्टर 1 को 125 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया है। जिसे फिल्म ने वसूल कर लिया है।

यह भी पढ़ें- पानी की बोतल बेचकर गुजारा करता था ये एक्टर, 400 करोड़ की फिल्म देकर दुनिया भर में बजाया डंका, पहचाना क्या?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953