search

शादी को लेकर प्रेमी जोड़े में हुआ झगड़ा तो उठाया ये खौफनाक कदम, फिर पड़ोसी बने मसीहा और....

LHC0088 2025-10-13 03:36:39 views 1206
  



संवाद सूत्र, पुरानी बस्ती। रविवार को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण ने उन दोनों को बचा लिया। उन्हें एहतियातन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है। पुरानी बस्ती थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक रामभवन प्रजापति ने प्रेमी युगल द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना पर वे गांव में पहुंचे तो देखा कि दोनों को बरामदे में बैठाया गया है। गले पर फंदे का निशान हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूछताछ में पता चला कि युवक और युवती में प्रेम संबंध था। युवक, युवती की बड़ी बहन देवर है। वह दोनों करीब आठ माह से बिना शादी के पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।
शादी को लेकर हुआ विवाद

रविवार को दोनों में शादी करने को लेकर विवाद हुआ। वुवक दो माह बाद शादी के लिए कह रहा था। युवती तत्काल शादी के लिए जिद कर रही थी, इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और रविवार को सुबह पंखे से दुपट्टा का फंदा लगाकर दोनों लटक गए।

उनके पड़ोसी को अचानक चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी तो वे वहां पहुंचे। देखा कि दोनों पंखे से लटके हुए हैं। युवक बचाओ बचाओ चिल्ला रहा था उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। इसी बीच गांव के ही दो युवक भी आ गए। सभी ने मिलकर दोनों के गले का फंदा काटा और नीचे उतारा। कुछ समय के लिए दोनों बेहोश थे पर पानी का छींटा मारने पर उन्हें होश आ गया। दोनों को एहतियातन जिला अस्पताल ले जाया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138