search

Diwali 2025: इस बार पांच नहीं छह दिन का होगा दीपोत्सव, दीपावली की तारीख को लेकर भी दूर हो गई कंफ्यूजन

Chikheang 2025-10-13 00:07:02 views 1272
  

इस बार पांच नहीं छह दिन का होगा दीपोत्सव, दीपावली की तारीख को लेकर भी दूर हो गई कंफ्यूजन






जागरण संवाददाता, लखनऊ। पांच दिवसीय दीपोत्सव इस बार छह दिवसीय होगा। 18 अक्टूबर को दोपहर बाद से धनतेरस का मान शुरू हो जाएगा और 19 तक रहेगा। शुक्ल पक्ष की द्वितीया भाई दूज तक दीपोत्सव मनेगा। दो दिन धनतेरस होने के कारण पांच नहीं छह दिन का दीपोत्सव होगा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (धनतेरस) की शुरुआत 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से होगी। 19 अक्टूबर को दोपहर 1:51 बजे तक मान रहेगा। इस दौरान खरीदारी की जा सकेगी। इस दिन छोटी दीपावली और बजरंग बली का प्राकट्य उत्सव भी मनाया जाएगा।

हनुमान सेतु मंदिर के आचार्य चंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ होगा। लेटे हनुमान मंदिर, नए व पुराने हनुमान मंदिर, पक्का पुल के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, हनुमत धाम समेत सभी मंदिरों में पूजन और सुंदरकांड पाठ होगा।  

आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे होगा और इसी दिन दीपावली मनाई जाएगी। कार्तिक माह की अमावस्या का मान दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे तक रहेगा।

इसी दिन अमावस्या का दान पुण्य किया जा सकता है। अन्नकूट-गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को हाेगी। 23 को भाई दूज मनाई जाएगी। इसी दिन भगवान चित्रगुप्त की जयंती भी मनेगी। इस दिन कलम, दवात और बहीखाता की पूजा की जाती है। झूलेलाल वाटिका स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में दिलीप श्रीवास्तव के संयोजन में पूजन होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168147