search

कैथल में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

deltin33 2025-10-12 22:36:48 views 1272
  

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपित



जागरण संवाददाता, कैथल। अवैध संबंध के चलते मारपीट कर युवक दीपक की हत्या करने के मामले की जांच सिटी थाना के एसआई राजकुमार और सीआईए-वन प्रभारी एसआई जसवंत की संयुक्त टीम ने की। टीम ने महिला आरोपित रजवैली डगरुआ पुर्णियां डगरूआ हाट बिहार निवासी अंजली और कवैया जिला पूर्णिया बिहार निवासी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को 11 अक्टूबर की शाम खुराना रोड ड्रेन पुल के पास से पकड़ा गया है। प्रेम प्रसंग के चलते ही दीपक की हत्या की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूछताछ में सामने आया कि अंजलि व कृष्ण का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर दीपक व कृष्ण का छह अक्टूबर को आपस में झगड़ा हो गया था। उसी समय कृष्ण व अंजलि ने मिलकर लात घुसों से दीपक को गंभीर चोटें मारी थी। दोनों आरोपित दीपक को कमरे में बंद करके फरार हो गए थे। गंभीर चोटों के कारण दीपक की मौत हो गई थी। दोनों आरोपितों को रविवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पकड़ा गया आरोपित कृष्ण मृतक दीपक के मामा का लड़का था। गांव डेरा गदला पट्टी अफगान कैथल निवासी गुरनाम सिंह की शिकायत के अनुसार उसके पास रजवैली हगरुआ पुर्णियां डगरूआ हाट बिहार निवासी दीपक, उसकी पत्नी अंजली व दीपक का साढ़े पांच वर्षीय लड़का और कवैया जिला पूर्णिया बिहार निवासी कृष्ण कुमार दो महीने पहले रहने के लिए आए थे।

शिकायत में बताया था कि मृतक और आरोपित उसके पशुबाड़ा में बने कमरे में एक साथ रहते थे। छह अक्टूबर को करीब आठ बजे अंजली, दीपक व कृष्ण आपस में लड़ाई झगड़ा किए हुए थे। इसमें अंजली व कृष्ण ने दीपक की पिटाई कर उसे काफी चोटें दी हुई थी। अंजली व कृष्ण ने दीपक को चोटें मारकर कमरे में बंद करके मौके से भाग गए थे। इसके बाद में दीपक का नागरिक अस्पताल कैथल में इलाज करवा दवाई दिलाकर घर ले आए थे। आठ अक्टूबर की सुबह देखा की दीपक कमरे के बहार कुर्सी पर बैठा हुआ था। दीपक को आवाज लगाई तो दीपक कुछ नहीं बोला। पास जाकर देखा तो दीपक का शरीर अकड़ा हुआ था। उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। दोनों आरोपितों के विरुद्ध सिटी थाना में केस दर्ज कर लिया गया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476968