search

29 बोरियों में 1540 KG मावा किसका ? 3 लाख का मिलावटी खाेआ कराया नष्ट, लीक हुई कार्रवाई की सूचना...

cy520520 2025-10-12 21:36:46 views 1242
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम मिलावटखोरों को पकड़ने के बदले सिर्फ सामान को जब्त करने में जुटी है। शनिवार दोपहर तीन बजे टीम ने आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के बाहर से 1540 किग्रा मिलावटी मावा बरामद किया। मावा 29 बोरी में भरा हुआ था। इसकी कीमत 3.08 लाख रुपये थी। मावा किस ट्रेन से आगरा आया और इसे कौन लेकर आया है। क्या इसकी बुकिंग हुई है। इसका पता नहीं लगा सकी है। यहां तक स्टेशन परिसर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच भी नहीं की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
एफएसडीए टीम ने नहीं खंगाले सीसीटीवी फुटेज, 3.08 लाख रुपये का है मावा




दीपावली नजदीक है। दूध की आपूर्ति बढ़ गई है। मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। हर दिन बड़ी संख्या में मिलावटी मावा, पनीर,दूध की आपूर्ति शहर में हो रही है। बसों से लेकर ट्रेनों का सहारा लिया जा रहा है। एफएसडीए टीम ने शनिवार को शहर से लेकर देहात तक जांच अभियान चलाया। दोपहर तीन बजे टीम आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के बाहर जांच कर रही थी। 29 बोरी में सामान रखा हुआ था। बोरी खोलकर देखा गया तो उसमें मावा निकला।

  
अधिकारियों ने नहीं देखा मावा किसका है

  

अधिकारियों ने मावा किस है, इसकी जानकरी की। मगर, काेई भी मावा लेने नहीं आया और न ही किसी ने इसका दावा किया। जांच में मावा मिलावटी मिला। दो नमूने लेने के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदा गया और 1540 किग्रा मावा को नष्ट करा दिया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र प्रताप ने बताया कि मावा की कीमत 3.08 लाख रुपये है। उधर, मावा कहां से आया है। इसे लेकर कौन आया। इसका पता नहीं चल सका। न ही टीम ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की।  

तो लीक हो गई कार्रवाई


  

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के बाहर एफएसडीए टीम कार्रवाई करने जा रही है। यह खबर लीक हो गई। इसी के चलते मावा छोड़कर कई लोग भाग गए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163427