उधमपुर में हुआ भूस्खलन (सांकेतिक तस्वीर)
डिजिटल डेस्क, उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रविवार को हुए भूस्खलन के कारण कई व्यावसायिक ढांचों को नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमरोली इलाके के नरसू बाजार में सुबह करीब 11:30 बजे भूस्खलन हुआ, जिससे हाल ही में खुले एक होटल की इमारत और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि पहले ही बाज़ार क्षेत्र की सभी इमारतों को खाली करा लिया गया था।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ) |