deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

धान के खेत में किसानों ने सुनी आहट, देखते ही मच गई भगदड़... वन विभाग नहीं पकड़ सका अजगर

Chikheang 2025-10-12 17:06:00 views 1252

  

खेत में अजगर पहुंचने से मची भगदड़।



खेत में पहुंचा अजगर, धान काट रहे मजदूरों में भगदड़
दलदल के कारण नहीं पकड़ा जा सका अजगर
संवाद सूत्र, जागरण, बहादराबाद/हरिद्वार। टोल प्लाजा के नजदीक एक खेत में अजगर आने से धान काट रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगर खेत में दलदल होने के चलते अजगर नहीं पकड़ा जा सका। ग्रामीणों में डर बना हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
धान की फसल में सुनी आहट


शनिवार की सुबह किसान अरविंद चौहान के खेत में मजदूर धान की फसल को काटने गए थे। उसी दौरान मजदूरों को धान की फसल में आहट सुनाई दी। मजदूरों ने आगे जाकर देखा करीब पांच फिट लंबा अजगर नजर आने से उनके होश उड़ गए। अरविंद चौहान ने वन विभाग को सूचना दी। कई घंटे बाद वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। लेकिन खेत में दलदल होने की वजह से अजगर को नहीं पकड़ सकी।

  
वन विभाग की टीम बिना अजगर पकड़े लौटी

  

देखते ही देखते आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन अजगर टस से मस नहीं हुआ। वन विभाग की टीम अजगर को बिना पकड़े वापस लौट आई। जिस कारण किसानों में भय का वातावरण बना हुआ है। किसान खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं। वन दारोगा इंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम मौके पर गई थी। ऐसा लग रहा है कि अजगर ने कोई बड़ा जानवर खाया हुआ है। खेत में दलदल होने के कारण अजगर पकड़ा नहीं जा सका। अजगर पर नजर रखी जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
128560