बेली फैट कम करने के लिए बस करें ये 3 काम, महीने भर में कम होने लगेगी पेट पर जमी हुई चर्बी

cy520520 2025-9-25 19:43:05 views 1053
  बेली फैट कम करने के लिए क्या करना चाहिए? (Picture Courtesy: Freepik)





लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बेली फैट बढ़ना सिर्फ शरीर की बाहरी बनावट को नहीं बिगाड़ता, बल्कि यह कई बीमारियों क न्योता भी देता है। जी हां, पेट के आसपास चर्बी बढ़ने से डायबिटीज, हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई गंभीर समस्याओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए बेली फैट कम करना (How to Lose Belly Fat) जरूरी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अगर आप भी पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं, तो घबराइए नहीं। कुछ आसान तरीकों (Tips to Reduce Belly Fat) को अपनाकर आप बेली फैट को आसानी से कम कर सकते हैं। आइए जानें बेली फैट कम करने के लिए क्या करना चाहिए।


क्या खाएं और क्या न खाएं

यह सबसे पहला और सबसे जरूरी कदम है। आप जितनी भी एक्सरसाइज कर लें, अगर आपकी डाइट सही नहीं है तो पेट की चर्बी कम करना मुश्किल होगा।

  • प्रोटीन बढ़ाएं- अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। प्रोटीन को पचाने में ज्यादा समय लगता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। दालें, अंडे, चिकन, फिश, पनीर, दही, और सोयाबीन जैसी चीजें शामिल करें।
  • फाइबर है जरूरी- फाइबर से भरपूर चीजें, जैसे- हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल और साबुत अनाज खाएं। फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है और फैट जमा नहीं होने देता।
  • शुगर और रिफाइंड कार्ब्स से बचें- बेली फैट बढ़ाने में सबसे बड़ा हाथ है शुग और मैदा का। कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड जूस, मिठाई, केक, पास्ता, सफेद ब्रेड और समोसे-कचौड़ी जैसी चीजों से दूरी बनाएं।
  • खूब पानी पिएं- दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीने की आदत डालें। पानी शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। गुनगुना पानी और जीरा पानी भी फायदेमंद है।


  



(Picture Courtesy: Canva)Bengaluru traffic, AI, traffic police, pending challan, fines, vehicle tracking, road safety, technology,
एक्सरसाइज है जरूरी

सिर्फ डाइटिंग से पेट कम नहीं होगा। शरीर के कुल फैट को कम करने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। इसमें दो चीजों को कॉम्बिनेशन में करें-

  • कार्डियो- इन एक्सरसाइज से दिल की गति बढ़ती है और कैलोरी बर्न होती है। रोजाना कम से कम 30-45 मिनट की कार्डियो एक्सरसाइज करें। ब्रिस्क वॉक, दौड़ना, साइकिल चलाना,स्वीमिंग, रस्सी कूदना आदि बेहतरीन ऑप्शन हैं।
  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग- कार्डियो के साथ-साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर करें। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ज्यादा मांसपेशियां होने पर शरीर आराम करते समय भी ज्यादा कैलोरी बर्न करता है। पुश-अप्स, स्क्वैट्स, लंजेस, प्लैंक और डंबल के साथ एक्सरसाइज कर सकते हैं। पेट की मांसपेशियों के लिए क्रंचेज और लेग रेजेज भी फायदेमंद हैं।

तनाव कम करें और नींद पूरी लें

लोग अक्सर इस पहलू को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन तनाव और नींद की कमी सीधे तौर पर बेली फैट बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं।



  • स्ट्रेस मैनेजमेंट- तनाव में शरीर कोर्टिसोल रिलीज करता है। यह हार्मोन शरीर को पेट के आसपास फैट जमा होने को बढ़ावा देता है। इसलिए, तनाव कम करने के लिए योग, मेडिटेशन, प्राणायाम या अपनी हॉबीज को समय दें।
  • पूरी नींद लें- रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है। नींद पूरी न होने पर भी कोर्टिसोल लेवल बढ़ता है और भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे आप जंक फूड खाने लगते हैं।


यह भी पढ़ें- क्यों वेट लॉस के बाद भी कुछ लोगों का बढ़ जाता है वजन? ये 5 कारण होते हैं जिम्मेदार



यह भी पढ़ें- पेट क्यों निकल रहा है? डॉक्टर ने बताया सिर्फ खाने-पीने से नहीं, इन 4 वजहों से भी बढ़ता है Belly Fat

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138324

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com