search

दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार हिमाचल भाजपा अध्यक्ष का बड़ा भाई आईसीयू में भर्ती, बुजुर्ग पर 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का आरोप

LHC0088 2025-10-11 20:07:04 views 1324
  

दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपित हिमाचल भाजपा अध्यक्ष का भाई व दुष्कर्म पीड़िता का प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन में वैदिक उपचार के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार आरोपित की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद आरोपित राम कुमार बिंदल को सीने में दर्द की शिकायत हुई, इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के आईसीयू में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का बड़ा भाई है। यह मामला सामने आने के बाद अंदरखाते राजनीति भी शुरू हो गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है और उसकी तबीयत में सुधार होने के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। बता दें कि इस गंभीर मामले में फॉरेंसिक टीम ने भी क्लीनिक पहुंचकर जरूरी तथ्य जुटाएं हैं।

81 वर्षीय आरोपित पर उपचार के बहाने 25 साल की युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया।
महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

इस मामले पर हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने गंभीर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव या प्रभाव जांच को प्रभावित नहीं करना चाहिए। महिला आयोग ने एसपी सोलन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और पुलिस को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विद्या नेगी ने कहा कि “राज्य महिला आयोग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165538