search

किसानों की बल्ले-बल्ले! 236 क्विंटल चना बीज समेत दलहन-तिलहन किट का मुफ्त वितरण शुरू, यहां करें आवेदन

cy520520 2025-10-11 20:07:12 views 1192
  



जागरण संवाददाता, सुमेरपुर। राजकीय बीज भंडार में रबी की फसलों के लिए दलहन एवं तिलहन बीज की मिनी किट उपलब्ध हुई है। जिसका वितरण आनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को निशशुल्क किया जा रहा है।

बीज वितरण प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि रबी की फसलों के लिए चना, मटर, मसूर, सरसों, लाही बीज की मिनी किट प्राप्त हुई है। यह बीज आनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को निश्शुल्क दिया जाना है।

उन्होंने बताया कि बीज वितरण का कार्य शुरू है। बीज वितरण प्रभारी ने बताया कि चना का बीज 236.40 क्विंटल, मटर का 92.40 क्विंटल, मसूर का 37.92 क्विंटल, लाही का 26.30 क्विंटल वितरण के लिए प्राप्त हुआ है। पिछले दो दिनों से किसानों के मध्य बीज का वितरण हो रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163083