deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Dhanteras पर घर लाएं ये 4 चीजें, धन में होगी अपार वृद्धि और घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

LHC0088 2025-10-11 19:08:02 views 1240

  

Dhanteras 2025: धनतेरस पर इन चीजों को लाने प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी प्रसन्न (Pic Credit- Freepik)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कार्तिक के महीने को बेहद शुभ माना जाता है। इस माह में कई पर्व मनाए जाते हैं, जिनमें धनतेरस का त्योहार भी शामिल है। इस पर्व के दिन भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस अवसर पर उपासना करने से मां लक्ष्मी की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं और तिजोरी हमेशा भरी रहती है। इस दिन घर कुछ विशेष चीजों को लाना शुभ माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि धनतेरस (Dhanteras 2025) के दिन घर क्या लाना चाहिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
घर लाएं ये चीजें

  

  • धनतेरस के दिन सोना या चांदी को घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सोना या चांदी खरीदने से साधक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • इसके अलावा भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की प्रतिमा को शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही देवी की कृपा से जीवन खुशहाल रहता है। साथ ही सभी मुरादें पूरी होती हैं।
  • धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन घर लाने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होती है और रुके हुए काम पूरे होते हैं।
  • अगर आप जीवन में खुशियों का आगमन चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन पीली कौड़ी को घर लाएं। इस उपाय को करने से धन से तिजोरी कभी खाली नहीं होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

धनतेरस 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2025 Date and Shubh Muhurat)


वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा।
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत- 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर
कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समापन- 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजाकर 51 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 43 मिनट से 05 बजकर 33 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजे से लेकर 02 बजकर 46 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 48 मिनट से 06 बजकर 14 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन ये उपाय चमकाएंगे आपकी किस्मत, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

यह भी पढ़ें- Dhanteras, Diwali 2025 Date: धनतेरस कब है, दिवाली कब है? यहां देखें शुभ मुहूर्त, घर में जरूर लाएं ये चीजें धन बरसेगा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
124953