search

कुरुक्षेत्र में कई मामलों में वॉन्टेड इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर चलाई थी गोली

LHC0088 2025-10-11 18:37:14 views 1070
  

कुरुक्षेत्र में इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार



जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। सीआइए वन के साथ हुई मुठभेड़ में घायल 50 रुपये के इनामी बदमाश को अस्पताल से छुट्टी से मिलने के बाद शुक्रवार को लाडवा थाना पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। गांव जैनपुर जट्टान निवासी अमन कुमार ने पुलिस पर गोली चलाई थी जिसके जवाब में पुलिस की ओर से चलाई गोली बदमाश की टांग में लगी थी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने बताया कि 14 सितंबर की रात्रि को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश युवक ठेके पर फायरिंग कर फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा जिलाभर में नाकाबंदी करके जांच की गई। आरोपितों की तलाश में अपराध शाखा-एक की टीम भी मौका पर पहुंची थी। इसके बाद 19 सितंबर शाम को अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम आरोपितों की तलाश मे लाडवा क्षेत्र में मौजूद थी।

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव सोंटी के पास से एक युवक को मुठभेड़ के बाद काबू किया था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम की जवाबी फायर किया जो गोली बदमाश की टांग में लगी। इससे बदमाश घायल हो गया था। घायल बदमाश को पुलिस ने लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस ने बदमाश गांव जैनपुर जट्टान निवासी अमन कुमार से एक देसी पिस्टल बरामद की थी। थाना लाडवा प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुमार की टीम ने अस्पताल से छुट्टी मिलने पर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165346