deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

करवा चौथ पर नेताओं ने निभाई परंपरा, दी देशवा ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 226


राजनीतिक गलियारों में भी छाया करवा चौथ का उत्साह  


  • सीएम रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने करवा चौथ पर्व मनाया, दी मंगलकामनाएं
  • करवा चौथ पर राजनेताओं के घरों में दिखी श्रद्धा और संस्कृति की झलक
नई दिल्ली। देशभर में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख राजनेताओं और उनके परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस पर्व को मनाया और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।  
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ की रस्में निभाईं और चंद्रमा के दर्शन के बाद अपना व्रत तोड़ा। उन्होंने कहा, "मैं करवा चौथ के अवसर पर देश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। मैं हर महिला से आग्रह करती हूं कि वे अपने परिवार, देश और सबसे महत्वपूर्ण, अपना ख्याल रखें। यह सुंदर सांस्कृतिक त्योहार पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। एक महिला के लिए यह व्रत गहरा महत्व रखता है।"  




उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में करवा चौथ का व्रत विधि-विधानपूर्वक मनाया। दंपति ने भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर गीता धामी ने व्रत का समापन किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "करवा चौथ भारतीय नारी की अटूट आस्था, प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखता है।"  




इसी तरह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने लखनऊ स्थित आवास पर पत्नी नम्रता पाठक के साथ करवा चौथ मनाया। नम्रता पाठक ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। ब्रजेश पाठक ने कहा, "इस पावन अवसर पर मैं प्रदेश की सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"  
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अपने परिवार के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया। उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर व्रत पूरा किया। इस दौरान उनके दोनों बेटों की पत्नियां, अमानत चौहान और रिद्धि चौहान ने भी व्रत रखा। यह पहला अवसर था जब चौहान परिवार ने दोनों बेटों के विवाह के बाद करवा चौथ एक साथ मनाया। पूरे परिवार ने मिलकर पूजन और कथा का आयोजन किया।  




भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ दिल्ली में करवा चौथ की रस्में निभाईं। चंद्र दर्शन के बाद व्रत समाप्त करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, "यह पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम और कर्तव्य की भावना को और गहरा करता है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी पत्नी ने मेरे लिए यह व्रत रखा।"  
सुरभि तिवारी ने देश और विदेश में सनातन संस्कृति का पालन करने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। करवा चौथ के इस पर्व ने न केवल राजनेताओं के परिवारों में, बल्कि पूरे देश में हर्षोल्लास का वातावरण बनाया। यह पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को उजागर करता है, जो प्रेम और एकता का संदेश देता है।






Deshbandhu



Rekha GuptapoliticsKarwa Chauthdelhi newsBJP Government









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

5587

Threads

12

Posts

110K

Credits

administrator

Credits
17009