search

चांदनी चौक में गंदगी पर भड़कीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता, अधिकारियों को दिए शख्स निर्देश

Chikheang 2025-9-25 18:08:10 views 1276
  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चांदनी चौक पहुंचीं और झाड़ू लगाई। फोटो- जागरण





जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। \“स्वच्छता ही सेवा\“ अभियान के तहत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चांदनी चौक पहुंचीं और झाड़ू लगाकर गौरीशंकर मंदिर के सामने के फुटपाथ को साफ किया। इस दौरान वहां जगह जगह गंदगी, कूड़े के ढेर तथा टूटे फुटपाथ पर नाराजगी जताई तथा अधिकारियों से दुरुस्त करने को कहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदनी चौक का यह इलाका हमारा हेरिटेज क्षेत्र है। लाखों लोग यहां आते हैं। व्यावसायिक संगठनों के लिए भी यह बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। त्योहारों के दौरान यहां सफाई और भी जरूरी हो जाती है। यहां कई धर्म स्थल है। शोभायात्रा निकलती है।

Vinayak Chaturthi 2025, Navratri conjunction, puja vidhi, samagri, bhog, mantra, auspicious festival

  

यहां सफाई को बेहतर बनाने की जरूरत है। जगह जगह कूड़ेदान टूटे हुए हैं, ग्रिल टूटी हुई है। गड्ढे देखे। हमने अधिकारियों के साथ यहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की है और व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया है।

साथ ही कहा कि इस मामले में दुकानदारों को भी सजग रहने की आवश्यकता है। उनके साथ स्थानीय सांसद प्रवीन खंडेलवाल और जिला अध्यक्ष अरविंद गर्ग समेत भाजपा पदाधिकारी व व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र का प्रभारी मंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री का चांदनी चौक क्षेत्र में यह उनका पहला दौरा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953