दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चांदनी चौक पहुंचीं और झाड़ू लगाई। फोटो- जागरण
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। \“स्वच्छता ही सेवा\“ अभियान के तहत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चांदनी चौक पहुंचीं और झाड़ू लगाकर गौरीशंकर मंदिर के सामने के फुटपाथ को साफ किया। इस दौरान वहां जगह जगह गंदगी, कूड़े के ढेर तथा टूटे फुटपाथ पर नाराजगी जताई तथा अधिकारियों से दुरुस्त करने को कहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदनी चौक का यह इलाका हमारा हेरिटेज क्षेत्र है। लाखों लोग यहां आते हैं। व्यावसायिक संगठनों के लिए भी यह बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। त्योहारों के दौरान यहां सफाई और भी जरूरी हो जाती है। यहां कई धर्म स्थल है। शोभायात्रा निकलती है।
Vinayak Chaturthi 2025, Navratri conjunction, puja vidhi, samagri, bhog, mantra, auspicious festival
यहां सफाई को बेहतर बनाने की जरूरत है। जगह जगह कूड़ेदान टूटे हुए हैं, ग्रिल टूटी हुई है। गड्ढे देखे। हमने अधिकारियों के साथ यहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की है और व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया है।
साथ ही कहा कि इस मामले में दुकानदारों को भी सजग रहने की आवश्यकता है। उनके साथ स्थानीय सांसद प्रवीन खंडेलवाल और जिला अध्यक्ष अरविंद गर्ग समेत भाजपा पदाधिकारी व व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र का प्रभारी मंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री का चांदनी चौक क्षेत्र में यह उनका पहला दौरा है। |