राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मूवमेंट के कारण लोकल ट्रेन लेट चल रही है। फोटो- जागरण
डिजिटल डेस्क, फरीदाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बृहस्पतिवार सुबह फरीदाबाद स्टेशन से विशेष ट्रेन के जरिए वृंदावन के लिए रवाना हुईं और दोपहर को वो वापस दिल्ली लौटेंगी। इसे लेकर पुलिस ने नीलम रेलवे पुल पर दोनों तरफ का यातायात बंद किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इसके साथ ही इस अवधि के दौरान सभी अंडरपास और फ्लाईओवर पर आवागमन बंद किया गया है। साथ ही लोगों को वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही की सलाह दी है।nalanda-general,Nalanda Engineering College,student death,hostel fall,Chandi incident,Bihar student,engineering student death,college protest,police investigation,Nalanda news,Bihar news
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के कारण लोकल ट्रेन लेट चल रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मूवमेंट के कारण प्लेटफॉर्म एक पर पिछले एक घंटे से मथुरा से दिल्ली जाने वाली लोकल ट्रेन खड़ी है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मथुरा से गाजियाबाद जाने वाली लोकल ट्रेन 64903 को न्यू टाऊन रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। वहीं, फरीदाबाद स्टेशन पहुंचने की इसकी टाइमिंग 8:10 बजे है, लेकिन यात्री परेशान हो रहे हैं। यह ट्रेन 9 बजे स्टेशन से रवाना होगी। |