deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

रोहतास में नाली विवाद में चचेरे भाई ने बहन को मारी गोली, अस्पताल में मौत

cy520520 2025-10-11 00:37:15 views 1225

  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण टीम, सासाराम/ शिवसागर। नाली बहाने के मामूली विवाद के दौरान चचेरे भाई ने बहन की दो नाली बंदूक से गोली मार हत्या कर दी। यह घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव की बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 19 वर्षीय शिवानी कुमारी उर्फ गोल्डी को पारिवारिक झगड़ा के दौरान चचेरे भाई सुनील सिंह ने गोली मार दी। दो नाली बंदूक से मारी गई गोली लड़की के गर्दन में लगी।

गोली लगने से घायल युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम के ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृत युवती किरहिंडी गांव निवासी मंटू सिंह की पुत्री थी।  

एसपी रौशन कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में गोतिया हैं। सुनील सिंह और मंटू सिंह के परिवार के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार की सुबह नाली का पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में सुनील सिंह की तरफ से गोली चलाई गई थी, जिसमें शिवानी उर्फ गोल्डी की गोली लगने से मौत हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना के दौरान युवती का सगा भाई 22 वर्षीय शुभम कुमार भी गोली का छर्रा लगने से आंशिक रूप से घायल हुआ है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित सुनील सिंह की पत्नी, मां और पिता सुधाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार एक वर्ष पूर्व भी चाचा ने भतीजी के सिर पर लाठी से प्रहार कर घायल कर दिया था। बताया जाता है कि परिवार में दो वर्ष से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। युवती के एक अन्य चाचा अमर सिंह ने बताया कि 112 नंबर की पुलिस टीम की मौजूदगी में लड़की को गोली मारी गई है।  
एसपी के आने के बाद ही सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

मृतक युवती के स्वजनों ने एसपी के आने तक पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। एसपी रौशन कुमार दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिवार को दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसपी ने पुलिस टीम 112 की घटना स्थल पर मौजूद होने के बावजूद गोलीबारी के मामले में जांच करने का भी आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया है।

एसपी ने इस मामले में घटनास्थल किरहिंडी गांव भी जाकर अन्य लोगों से पूछताछ करने के बाद शिवसागर थाना को आवश्यक निर्देश दिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
124083