search

पीलीभीत में जंगली सब्जी बनी जानलेवा, एक ही परिवार के पांच बीमार

cy520520 2025-10-10 21:37:28 views 1274
  

जंगली सब्जी खाने से एक ही परिवार के पांच लोगों को फूड प्वाइजनिंग।-जागरण  



जागरण संवाददाता पीलीभीत। जिले के थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव चंदोखा में जंगली सब्जी खाने से एक ही परिवार के पांच लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर रात में ही एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले जाया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चंदोखा निवासी बृजलाल गुरुवार को जंगल में जमीन से निकलने वाली टिहुना नाम की सब्जी लाए थे। सब्जी को बृजलाल की पत्नी राम श्री ने शाम को बनाया और शाम करीब साढ़े सात बजे खाना खाने के आधे घंटे बाद पांच लोगों की हालात बिगड़ने लगी सभी को उल्टियां और आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा।

इसको लेकर घर में खलबली मच गई। बृजलाल ने बताया कि शाम को वह खेत की रखवाली करने गए थे। उनकी पत्नी रामश्री, बेटी ममता, पुत्र आदेश, बेटी शिवानी, वर्षीय जीतू ने खाना खाया था।

आधे घंटे बाद हालात बिगड़ गई। सभी की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज होने के बाद सुधार होने पर घर भेज दिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163427