search

Blast in Ayodhya: अयोध्या में रामकुमार के मकान में विस्फोट जारी, मिला स्वामी की पत्नी का शव

Chikheang 2025-10-10 21:06:32 views 1260
  



जागरण संवाददाता, अयोध्या: रामनगरी में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में रामकुमार के मकान में गुरुवार को विस्फोट में पांच लोगों की मौत के बाद भी धमाके जारी हैं। शुक्रवार को भी विस्फोट होने के बाद प्रशासन की कहानी के भी चीथड़े उड़ गए हैं। प्रशासन अभी तक गैस सिलेंडर फटने के कारण हादसा मान रहा है, लेकिन अब यह थ्योरी किसी के गले नहीं उतर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रामकुमार के ध्वस्त हुए मकान का शुक्रवार को जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा था, उस दौरान भी जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके से ड्यूटी पर तैनात लेखपाल घायल हो गया है। मलबे में आज गृह स्वामी की पत्नी का शव मिला, जिससे मृतकों की संख्या अब छह हो गई है।

रामकुमार के मकान में शुक्रवार को दूसरे धमाके के बाद प्रशासन की कहानी के भी चीथड़े उड़ गए हैं। गुरुवार रात हुए धमाके को लेकर प्रशासन अभी तक गैस सिलेंडर फटने के कारण हादसा होने की आशंका व्यक्त कर रहा है और अधिकारी इसी के आसपास अपना बयान भी दे रहे हैं, लेकिन घटना के कुछ घंटे बाद उसी स्थान पर हुए धमाके ने प्रशासन की कहानी को झटका दिया है।

लगातार दूसरे वर्ष विस्फोट, कारणों का पता नहीं

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में रामकुमार के मकान में बीते वर्ष अप्रैल में भी विस्फोट हुआ था। उस समय तीन लोगों की जान गई थी। गत वर्ष 13 अप्रैल को भी मृतक रामकुमार गुप्त की आटा चक्की वाले मकान में विस्फोट हो गया था। इसमें उनकी माता शिवपती, पत्नी बिंदु और एक बच्चे की मौत हो गई थी। रामकुमार गुप्त के घर में 2024 में विस्फोट के बाद मकान जमींदोज हो गया था। इसमें पत्नी की मौत के बाद उन्होंने साली के साथ विवाह कर गांव के बाहर मकान बनवा लिया था और वहीं निवास कर रहे थे।

गुरुवार शाम सात बजे अचानक एक बार फिर उनके मकान में भीषण विस्फोट हो गया। उनके दूसरे मकान में विस्फोट से वहां मौजूद तीन बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। मलबा में रामकुमार की पत्नी और एक श्रमिक भी दब गया था, जिनकी मौत हो गई। अब तक इस घटनाक्रम में छह लोगों की मौत हो चुकी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940