प्राचार्य के सामने अपनी मांग रखते छात्र। जागरण
जागरण संवाददाता, देवरिया। संत विनोबा पीजी कॉलेज में छात्रों ने कक्ष में घुसकर प्राचार्य को बंधक बना लिया। इस दौरान छात्र प्राचार्य इस्तीफा दो के नारे लगा रहे थे। करीब आधे घंटे तक हंगामा के बाद छात्र बाहर आ गए और प्राचार्य व दो अन्य शिक्षकों को कक्ष में बंद कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
छात्र नेता श्याम मणि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र प्राचार्य कक्ष में पहुंचे और भीतर से ताला बंद कर लिया। उसके बाद कक्ष में ही छात्र धरने पर बैठ गए। करीब आधे घंटे बाद एक सिपाही के पहुंचने पर ताला खोला। इस दौरान प्राचार्य से नोकझोंक हुई। इसके बाद कक्ष से बाहर आकर धरने पर बैठ गए।
यह भी पढ़ें- देवरिया में रामलीला के कलाकारों पर हमला, प्रभारी निरीक्षक और दारोगा लाइन हाजिर
सभी छात्र बाहर आकर प्राचार्य को कक्ष में बंद कर दिया व धरना पर ही बैठ गए। छात्रों का कहना है कि पुस्तकालय में नई किताबें उपलब्ध नहीं है। खेल मैदान की स्थिति ठीक नहीं है। पीने के लिए पानी नहीं है। क्लास रूम में पर्याप्त पंखे नहीं है। कक्षाओं में साफ सफाई नहीं हो रही है। छात्राओं की समस्याओं पर कभी ध्यान न दिया जाता है। छात्रवृत्ति का फार्म नहीं भरा जा रहा है। धरना देने वालों में विनय सिंह, हिमांशु सिंह, अभिषेक आदि मौजूद रहे। |