search

महिला ने सिपाही पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, CO को ऑडियो रिकॉर्डिंग देकर खोला ये बड़ा राज

cy520520 2025-10-10 18:07:34 views 1290
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की महिला ने सीओ दौराला के हमराह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की जांच सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को दी गई है। सिपाही ने महिला से बातचीत की एक आडियो भी सीओ को सौंपी है। घटना के बाद सिपाही छुट्टी लेकर चला गया है।

सीओ दौराला के हमराह सिपाही एक साल पहले ब्रह्मपुरी में तैनात था। उसी दौरान महिला के एक रिश्तेदार को पुलिस उठाकर थाने लेकर आ गईं थी। तभी से महिला ने सिपाही से बातचीत शुरू कर दी थी। महिला ने एसएसपी को शिकायत कर आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर सिपाही उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अब शादी से किया मना

अब शादी करने से इन्कार कर रहा है। महिला ने सिपाही पर दबाव बनाया। उसने अपना स्थानांतरण कंकरखेड़ा थाने में करा लिया था। वहां से सीओ दौराला के हमराह बन गया। महिला की शिकायत पर सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को मामले की जांच के आदेश दिए गए। सीओ ने बताया कि महिला की शिकायत पर पहले भी दोबारा जांच हो चुकी है।

उक्त जांच में महिला ने लिखकर दे दिया था कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। सिपाही ने जांच के दौरान सीओ को एक आडियो भी दी है, जिसमें महिला और सिपाही बातचीत कर रहे है। सीओ का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।

दौराला सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में भी आ चुका है। फिलहाल सिपाही छुट्टी लेकर घर पर गया हुआ है। महिला दो बच्चों की मां है। उसके रिश्तेदार की गिरफ्तारी के दौरान ही सिपाही के संपर्क में आ गई थी, जबकि सिपाही ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना से इन्कार किया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163433