deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून हुआ कमजोर, किशनगंज-सुपौल में छिटपुट बारिश की संभावना

Chikheang 2025-10-10 15:06:52 views 601

  

किशनगंज सुपौल में छिटपुट बारिश की संभावना



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कमजोर होने के कारण वर्षा में कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शुक्रवार को राजधानी सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा।  

किशनगंज, सुपौल जिले के एक या दो स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। गुरुवार को पटना व आसपास इलाकों में कड़ी धूप के कारण पटना समेत 15 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पटना का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्णिया में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी व मध्य भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। बेगूसराय के नवाकोठी में सर्वाधिक वर्षा 13.0 मिमी दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा

पूर्णिया के कस्बा में 13.0 मिमी, भभुआ के अधवारा में 10.2 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 8.8 मिमी, औरंगाबाद के रफीगंज में 8.0 मिमी, समस्तीपुर के पटोरी में 7.2 मिमी दर्ज की गई।

वहीं सुपौल में 6.3 मिमी, पूर्णिया के जलालगढ़ में 5.0 मिमी, अररिया के रानीगंज में 4.0 मिमी, बेगूसराय के बखरी में 2.6 मिमी, अररिया में 2.5 मिमी, सहरसा के सौर बाजार में 1.2 मिमी एवं जहानाबाद में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान( डिग्री सेल्सियस में)

    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
   
   
   पटना
   32.9
   26.7
   
   
   गयाजी
   31.4
   24.5
   
   
   भागलपुर
   33.0
   26.2
   
   
   मुजफ्फरपुर
   31.2
   26.2
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
128200