search

Dehradun News: पटाखा स्टोरों में फायर ब्रिगेड की टीम का छापा, दस्तावेज खंगाले

Chikheang 2025-10-10 14:36:22 views 1274
  



जागरण संवाददाता, देहरादून: अवैध पटाखा ब्रिकी पर रोक लगाने के लिए जीएसटी के साथ अब अग्निशमन विभाग भी सक्रिय हो गया है। गुरुवार को जिला अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कारगी चौक व रायवाला क्षेत्र में होलसेल पटाखा विक्रेताओं की दुकानों में छापा मारा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

करीब तीन घंटे तक टीम ने दोनों पटाखा स्टोर के दस्तावेज खंगाले। हालांकि, दोनों पटाखा स्टोर के लाइसेंस वैध पाए गए। उन्हें नियमानुसार पटाखों की ब्रिकी करने के आदेश जारी किए गए।

दूसरी ओर आमजन को जागरूक करने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पटाखे चलाने के दुष्प्रभाव व किस तरह से पटाखे फोड़े, की जानकारी दी जा रही है।

इसके अलावा स्कूल-कालेजों में भी बच्चों को पटाखों के बारे में जानकारी दी जा रही है। दीपावली पर सर्वाधिक पटाखे बच्चे ही चलाते हैं, ऐसे में उन्हें स्वयं के बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है।

आज से चलेगा वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान

फायर ब्रिगेड व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शुक्रवार से वृहद स्तर पर पटाखा बेचने वालों की चेकिंग करेगी। जिला प्रशासन की ओर से अस्थायी लाइसेंस की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दीपावली पर 17 से 21 अक्टूबर के बीच ही पटाखा ब्रिकी की अनुमति दी गई है। ऐसे में संयुक्त टीम लाइसेंस से लेकर अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच करेगी। इस मामले में अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी व्यापारियों के साथ पहले ही बैठक कर चुके हैं।

वर्ष 2024 में मोहब्बेवाला पटाखा शोरूम में लग गई थी आग

वर्ष 2024 में दीपावली से ठीक पहले मोहब्बेवाला स्थित आनंद फायर वर्क्स पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग दूसरे तल पर लगी थी। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में आग बुझाने के सभी यंत्र थे, लेकिन लाइसेंस में तकनीकी कमी के चलते कुछ दिन फैक्ट्री को बंद रखा गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने फैक्ट्री खोलने की अनुमति दे दी।

अब तक इन होलसेल व्यापारियों ने लिया है लाइसेंस

  • पवन आनंद
  • अमित आहुजा
  • मीनू बेदी
  • देवेंद्र प्यारोटेक
  • भारत भूषण रावत- ऋषिकेश
  • दून फायर वर्क्स - सेलाकुई
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940