search

मोहना एलिवेटेड मार्ग निर्माण को लेकर मलेरना रोड का प्रवेश द्वार किया बंद, लोगों को हो रही खासी परेशानी

deltin33 2025-10-10 14:05:56 views 1208
  

मोहना एलिवेटेड मार्ग का निर्माण कार्य शुरू।



जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। मोहना एलिवेटेड मार्ग का निर्माण कार्य अब गुप्ता होटल चौक से लेकर आकाश सिनेमा तक शुरू कर दिया है। यही कारण है कि पीडब्ल्यूडी ने अब मलेरना रोड और मुकेश कालोनी के प्रवेश द्वार बेरीकेडिंग करके बंद कर दिए हैं। इन प्रवेश द्वारों के बंद होने से लोगों को बाजार में खरीददारी करने आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दुकानदार चाहते हैं कि इन दोनों प्रवेश द्वारों को दीवाली तक बंद न किया जाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मोहना एलिवेटेड मार्ग के लिए ऊंचा गांव से लेकर मलेरना के प्रवेश द्वार तक पिलर बनाए जा चुके हैं। अब पिलर गुप्ता होटल चौक से लेकर आकाश सिनेमा तक बनाए जाने हैं। मोहना रोड पर मलरेना रोड और मुकेश कालोनी की तरफ से आने वाले वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए नाले के साथ पंजाबी धर्मशाला से लेकर आकाश सिनेमा तक पीछे वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।

अब पीडब्ल्यूडी ने मलरेना रोड और मुकेश कालोनी के प्रवेश द्वार को बेरीकेडिंग करके बंद कर दिया। मोहना रोड पर आने वाले वाहन को वैकल्पिक मार्ग से निकलने में जाम का सामना करना पड़ रहा है। मोहना रोड पर पिलर बनाने के लिए मशीन ने ड्रिल किया तो यह सीवर लाइन में हो गया। अब यहां पर सीवर लाइन में ड्रिल होने के कारण निर्माण कार्य भी रुक गया है। सीवर लाइन का पाइप बदलना होगा। इससे और अधिक समय लगेगा।


मोहना रोड पर एलिवेटेड निर्माण चलने के कारण आदर्श नगर, ऊंचा गांव, मलेरना रोड, विष्णु कालोनी, गर्ग कालोनी, हरी विहार, मुकेश कालोनी, महावीर कालोनी के लोगों का बाजार में आना पूरी तरह से बंद हो गया। दीवाली का त्योहार है। अब त्योहार के लिए खरीददारी करने के लिए कहां जाएं। - नीलम मित्तल, गृहिणी

कुछ लोगों ने बाजार में दुकानदार पहले से ही तय किए हुए हैं। त्योहार व शादी-विवाह के मौके पर इनसे खरीददारी करते हैं। मलेरना रोड आदर्श नगर की तरफ बल्लभगढ़ की आधी आबादी बसती है। इस आबादी को ध्यान में रखते हुए दीवाली के बाद मोहना रोड को बंद किया जाना चाहिए। ताकि दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित न हो। - प्रदीप गुप्ता, प्रधान मोहना रोड गुप्ता होटल चौक मार्केट

मोहना एलिवेटेड मार्ग के निर्माण को लेकर कौन-कौन से रास्ते बंद किए हैं, यह जानकारी नहीं है। काम करना है तो रास्तों को बंद करना ह पड़़ेगा। इसलिए वैकल्पिक मार्ग बनाया है। जाम का सामना एक-दो दिन होगा, फिर वाहन खुद निकलने शुरू हो जाएंगे। जब पंजाबी धर्मशाला से मलेरना रोड तक ट्रैफिक निकाला था तो ऐसे जाम लगा था। अब कोई जाम नहीं लगता। - प्रकाशलाल, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग फरीदाबाद
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476833