search

संजय झील पार्क में खुलेगा जिम, लोग कर सकेंगे कसरत; DDA ने शुरू की संचालकों की तलाश

Chikheang 2025-10-10 14:06:45 views 1256
  



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज-दो के पास संजय झील पार्क में जिम खुलेगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने रेस्तरां के बाद जिम खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए संचालक की तलाश की जा रही है।

संजय झील पार्क यमुनापार का प्रमुख पिकनिक स्पाट है, जोकि 69 हेक्टेयर में फैला है। इसमें बड़ी संख्या में लोग सुबह सैर करने और कसरत करने आते है। इसे देखते हुए डीडीए ने इसमें जिम खोलने का मन बनाया है। इसमें 332 वर्ग मीटर का पक्का निर्माण है, जिसे लीज पर दिया जाएगा। इसके साथ ही 50 वर्ग मीटर खुला स्थान जिम संचालक को दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रारंभ में तीन वर्ष के लिए इसे लीज पर दिया जाएगा, जिसे दो बार विस्तार देकर नौ वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इस जिम में ट्रेडमिल, चेस्ट प्रेस, पुल डाऊन, लेग एक्सटेंशन, लेग प्रेस, स्मिथ, केबल मशीन लगेगी। बारबेल, वेट प्लेट्स, केटलबेल, आदि भी होंगे। एक ट्रेनर रखना संचालक के लिए अनिवार्य होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940