search

गन्नौर में ब्रेजा कार से आए चोर, आधी रात में पिंजरे का दरवाजा तोड़ चुरा ले गए चार बकरियां

deltin33 2025-10-10 06:36:11 views 1253
  

गन्नौर में ब्रेजा कार से आए चोर, आधी रात में पिंजरे का दरवाजा तोड़ चुरा ले गए चार बकरियां



संवाद सहयोगी, गन्नौर। रोशनपुर गांव में देर रात चोरों ने घर के बाहर बने पिंजरे से चार बकरियां चोरी कर ली। पशुपालक ने इसकी शिकायत थाना बड़ी में दी। शिकायत में गांव बेगा के नदीम ने बताया कि वह फिलहाल रोशनपुर गांव में रहता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसने रात में अपनी 11 बकरियों को पिंजरे में बंद किया था। करीब साढ़े तीन बजे अचानक ताले टूटने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो सफेद रंग की ब्रेजा गाड़ी में दो व्यक्ति बकरियां डाल रहे थे।

शोर मचाने से पहले ही चोर चार बकरियां लेकर फरार हो गए। नदीम ने खुद तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उन्होंने थाना बडी में शिकायत दी।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल चौथी बार सोनीपत कोर्ट से नदारद, यमुना में जहर मिलाने के बयान पर चल रहा मुकदमा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476196