search

Gurdaspur News: हरीश बहल बने श्रीहरगोबिंदपुर साहिब के नए DSP, नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

LHC0088 2025-10-9 21:06:32 views 1270
  



संवाद सहयोगी, गुरदासपुर। पंजाब सरकार की ओर से आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलों के तहत हरीश बहल की बढ़िया सेवाओं को देखते हुए श्रीहरगोबिंदपुर साहिब डीएसपी का चार्ज दिया गया है। हालांकि इससे पहले वह श्रीहरगोबिंदपुर साहिब में अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे थे।

डीएसपी हरीश बहल ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान, डीजीपी पंजाब गौरव यादव, एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर और हलका विधायक एडवोकेट अमरपाल सिंह का आभार जताते हुए कहा कि आगे भी वह अपनी सेवाओं को बढ़िया तरीके से निभाते रहेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने नशा बेचने व करने वालों को चेतावनी दी है कि उनके अधीन आने वाले क्षेत्र में यदि कोई नशा करता या बेचता हुआ पकड़ा गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि त्योहारों का सीजन शुरु हो चुका है। पुलिस पूरी तरहसे मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी जाए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166038