search

भारत की पहली रिंग मेट्रो दिल्ली में शुरू हुई, पिंक-मैजेंटा लाइन के नए कॉरिडोर के देखें रूट्स

deltin33 The day before yesterday 19:01 views 575
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में दो नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने, पिंक व मजेंटा लाइन के नए कॉरिडोर की शुरुआत करने के साथ ही तीन नए मेट्रो कॉरिडोर का शिलान्यास किया। खास बात यह है कि इस नए कॉरिडोर के जरिए आगे चलकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ाने का रास्ता भी साफ होगा।



18,300 करोड़ की लागत



इन नए रूट्स के शुरू होने से राजधानी के कई इलाकों में बेहतर और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के इन प्रोजेक्ट्स पर 18,300 करोड़ रुपये से ज्यादा लागात लगी है। इनमें पहला कॉरिडोर मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (पिंक लाइन) तक है, जिसकी लंबाई करीब 12.3 किलोमीटर है। दूसरा कॉरिडोर दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) तक है, जो लगभग 9.9 किलोमीटर लंबा है। इन नए मेट्रो रूट्स से बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क जैसे कई इलाकों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा और उनका सफर पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bihar-woman-climbs-mobile-tower-to-demand-love-release-to-police-article-2380566.html]Bihar : बॉयफ्रेंड को छुड़ाने के लिए टावर पर चढ़ी महिला, बिहार में पुलिस के सामने हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 6:36 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/president-murmu-mamata-row-women-power-will-not-forgive-tmc-pm-modi-lashes-out-at-bengal-government-article-2380506.html]President Murmu-Mamata Row: \“नारी शक्ति TMC को माफ नहीं करेगी\“; राष्ट्रपति मुर्मू के \“अपमान\“ पर बंगाल सरकार पर भड़के पीएम मोदी
अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 3:54 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/mcd-carried-out-a-bulldozer-action-against-a-property-linked-to-an-accused-in-uttam-nagar-murder-case-article-2380507.html]उत्तम नगर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर... इलाके में भारी फोर्स तैनात
अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 3:41 PM

मजलिस पार्क–मौजपुर बाबरपुर कॉरिडोर



मजलिस पार्क से मौजपुर बाबरपुर तक बने इस मेट्रो कॉरिडोर में आठ एलिवेटेड (ऊपर बने) स्टेशन हैं। यह कॉरिडोर पहले से चल रही मजलिस पार्क–शिव विहार पिंक लाइन का हिस्सा है। इस नए हिस्से के शुरू होने के साथ ही दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन अब पूरी तरह से एक रिंग मेट्रो लाइन बन गई है। इसकी कुल लंबाई अब लगभग 71.56 किलोमीटर हो गई है। यह भारत की पहली ऐसी मेट्रो लाइन है जो पूरे शहर के चारों ओर रिंग की तरह चलती है।



इस कॉरिडोर के स्टेशनों में मजलिस पार्क, बुराड़ी, झरोदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर शामिल हैं। इस नए रूट में यमुना नदी पर एक नया पुल भी बनाया गया है। इसके साथ ही यहां डबल-डेकर वायडक्ट भी तैयार किया गया है, जिसमें ऊपर मेट्रो लाइन और नीचे सड़क का फ्लाईओवर बनाया गया है। इससे ट्रैफिक और यात्रा दोनों आसान होंगे।



दीपाली चौक–मजलिस पार्क कॉरिडोर



दूसरा मेट्रो कॉरिडोर दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक बनाया गया है। यह बॉटनिकल गार्डन–कृष्णा पार्क एक्सटेंशन मैजेंटा लाइन का एक नया एलिवेटेड विस्तार है। इस कॉरिडोर में कुल सात मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। इस नए हिस्से के शुरू होने से मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई अब करीब 49 किलोमीटर हो गई है। इस रूट पर दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तर पीतमपुरा–प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क जैसे स्टेशन शामिल हैं। इस कॉरिडोर के कुछ हिस्से लगभग 28.36 मीटर की ऊंचाई तक बने हुए हैं। इसी वजह से यह दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सबसे ऊंचे सेक्शन में से एक माना जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478009