search

Delhi Metro: होली के दिन बदला दिल्‍ली मेट्रो, नमो भारत, बस का शेड्यूल, जान लें नई टाइमिंग

deltin33 3 hour(s) ago views 254
Holi Delhi Metro Timings: कल यानी 4 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी और राजधानी दिल्ली भी रंगों में डूबी नजर आएगी। वहीं होली के त्योहार के मद्देनज़र 4 मार्च (बुधवार) को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। होली के मौके पर अधिकारियों ने खास शेड्यूल जारी किया है, जिसमें मेट्रो, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) और बस सेवाएं शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बताया है कि होली के दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगी।



जान लें मेट्रो की जानकारी



DMRC के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल ने एडवाइजरी में कहा कि दोपहर 2:30 बजे के बाद सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी और इसके बाद ट्रेनें सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी। अधिकारियों ने बताया कि होली जैसे त्योहारों पर हर साल सुबह के समय खास व्यवस्था लागू की जाती है। इसका कारण सुरक्षा, संचालन की जरूरतें और सुबह कम रहने वाली यात्रियों की संख्या है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pm-modi-spoke-to-sultan-of-oman-and-crown-prince-of-kuwait-amid-west-asia-crisis-article-2378569.html]West Asia crisis: पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से की बात, इस बता पर जताई चिंत
अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 5:36 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/rajya-sabha-election-2026-bjp-announces-names-of-9-candidates-in-6-states-nitin-nabin-candidate-from-bihar-article-2378546.html]Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने 6 राज्यों में 9 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, बिहार से नितिन नबीन उम्मीदवार
अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 4:32 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/violent-protests-were-carried-out-in-several-regions-of-kashmir-after-the-death-of-iran-supreme-leader-ayatollah-ali-khamenei-watch-video-videoshow-2378522.html]खामेनेई की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन
अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 3:18 PM

DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे मेट्रो परिसर में सभी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें। साथ ही, किसी भी तरह की ज्वलनशील चीज़ें या रंग से भरे खुले डिब्बे मेट्रो में न लाएं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। वहीं नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने भी 4 मार्च के लिए अपने शेड्यूल में बदलाव किया है। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाएं शाम 5 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। होली के दिन ये सेवाएं शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक ही चलेंगी। अधिकारियों के मुताबिक, त्योहार के दिन सुबह यात्रियों की संख्या कम रहती है और शाम को बढ़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अस्थायी बदलाव किया गया है।



रैपिड रेल और बस की ऐसी रहेगी टाइमिंग



NCRTC ने बताया कि 4 मार्च के बाद नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से रोज सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी, जिसमें रविवार भी शामिल रहेगा। वहीं राजधानी की दूसरी बड़ी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा, बसों के संचालन में भी होली के दिन बदलाव किया गया है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) ने कहा है कि उसकी बसें दोपहर 2 बजे तक सड़कों पर नहीं चलेंगी। दोपहर 2 बजे के बाद भी केवल 25 प्रतिशत बसें ही चलाई जाएंगी। इससे दिन के पहले हिस्से में यात्रियों को कम सुविधा मिल पाएगी। परिवहन अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा बनाए रखने, संचालन को सुचारु रखने और संसाधनों का सही उपयोग करने के लिए यह विशेष शेड्यूल बनाया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले नई समय-सारिणी जरूर जांच लें, ताकि उन्हें परेशानी न हो।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477614