LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 544
Protests in India: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शनों के मद्देनजर सोमवार (2 मार्च) को कश्मीर भर में मोबाइल इंटरनेट की गति धीमी कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर यह कदम उठाया गया है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने राज्यों को ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान के बाद भारत में संभावित हिंसा और खामेनेई के समर्थन में होने वाले विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ चेतावनी दी है।
सूत्रों ने बताया कि MHA ने राज्यों को एक लेटर लिखा है। इसमें ईरान के खिलाफ इजरायल-अमेरिकी हमलों के बाद भारत में संभावित हिंसा के खिलाफ चेतावनी दी। केंद्र ने 28 फरवरी के पत्र में राज्यों से भड़काऊ भाषण देने वाले ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों की पहचान करने को कहा है। शनिवार को तेहरान में इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हवाई हमले में खामेनेई की मौत हो गई थी।
वहीं, इस संबंध में न्यूज एजेंसी ANI को एक अधिकारी ने बताया, “केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर ईरान पर इजरायल-US के हमलों के बाद भारत में होने वाली हिंसा के बारे में आगाह किया है। यह चिट्ठी 28 फरवरी को भेजी गई थी, जिसमें राज्यों से ईरान के समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों की पहचान करने को कहा गया है जो भड़काऊ भाषण दे रहे हैं।“
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-schools-bomb-threat-3-schools-are-threatened-with-bombings-capital-is-on-high-alert-police-begun-investigation-article-2377958.html]Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! राजधानी में हाई अलर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 11:27 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/a-class-12-student-shot-himself-with-his-father-gun-deleted-phone-data-before-dying-by-suicide-article-2377954.html]Greater Noida Suicide Case: 12वीं के छात्र ने पिता की बंदूक से खुद को मारी गोली, आत्महत्या से पहले फोन का डेटा किया डिलीट अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 11:08 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/a-drunk-mercedes-driver-hits-a-traffic-constable-in-hyderabad-drags-him-for-nearly-1-km-article-2377892.html]Hyderabad Drunk Driving Case: नशे में मर्सिडीज चालक ने ट्रैफिक कांस्टेबल को मारी टक्कर, लगभग 1 किमी तक बोनट पर घसीटा अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 10:22 AM
ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार को इसकी पुष्टि की जिसके बाद भारत समेत दुनियाभर में प्रदर्शन हुए। एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर में लगभग 15 लाख शिया रहते हैं। उन्होंने बताया कि लाल चौक, सैदा कदल, बडगाम, बांदीपोरा, अनंतनाग और पुलवामा में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों को अमेरिका विरोधी और इजरायल विरोधी नारे लगाते हुए और मातम मनाने के तौर पर अपनी छाती पीटते हुए देखा गया।
Union Ministry of Home Affairs has written to states cautioning against possible violence in India in the wake of Israel-US strikes against Iran. The letter was circulated on February 28, asking the states to identify “pro-Iran radical preachers giving inflammatory sermons“:… — ANI (@ANI) March 2, 2026
हाई-स्पीड इंटरनेट प्रभावित
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में सभी मोबाइल नेटवर्क की हाई-स्पीड इंटरनेट की गति धीमी कर दी गई है। इस बीच, पुलिस ने एक परामर्श जारी कर सभी मीडिया संस्थानों और न्यूज प्लेटफॉर्म से अपनी रिपोर्टिंग में उच्चतम स्तर की जिम्मेदारी और पेशेवर रवैया बरतने का आग्रह किया है।
एडवाइजरी में कहा गया है, “कृपया अपुष्ट जानकारी, अटकलों या अफवाहों को प्रकाशित करने से बचें। सुनिश्चित करें कि सभी रिपोर्टों को प्रसारित करने से पहले विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि की गई हो। और सनसनीखेज सुर्खियों से बचें जो अनावश्यक दहशत पैदा कर सकती हैं।“ पुलिस ने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखने और गलत सूचनाओं को रोकने के लिए जिम्मेदार तथा तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग आवश्यक है।
यूपी के कई हिस्सों में प्रदर्शन
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में लोगों ने रविवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया। लखनऊ में छोटे इमामबाड़े पर बड़ी संख्या में खासकर शिया समुदाय के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अमेरिका तथा इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने \“खामेनेई की शहादत\“ को बहुत बड़ी क्षति करार देते हुए अमेरिका और इजरायल के कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा की।
लखनऊ में छोटा इमामबाड़ा से बड़ा इमामबाड़ा तक रविवार शाम को प्रदर्शनकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। वहीं, जौनपुर से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई एवं उनके परिवार के सदस्यों की मौत की सूचना पर शिया मुसलमानों ने रविवार की सुबह प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने ईरान के लोगों की सलामती की दुआ की। साथ ही हमले से प्रभावित देशों में रह रहे भारतीयों की समुचित सुरक्षा के लिए पहल की मांग की। अलीगढ़ से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक खामेनेई की हत्या के विरोध में बड़ी संख्या में लोग अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के पास इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें- Karachi Protest: खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के बाहर हिंसक प्रदर्शन, 17 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर से मिली रिपोर्ट के मुताबिक हजारों शिया मुसलमानों ने खामेनेई की हत्या के विरोध में उनकी तस्वीरें और काले झंडे लेकर जुलूस निकाला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने किदवई नगर इलाके से फखरशाह चौक तक जुलूस निकाला। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। |
|