search

मंडी डीसी विशेषाधिकार हनन: 20 मिनट तक उपायुक्त के साथ रहे, फिर बोले मंत्री गोमा- स्पीकर लेंगे अंतिम फैसला

LHC0088 Yesterday 20:27 views 335
  

गोमा बोले-विशेषाधिकार हनन नोटिस पर स्पीकर ही लेंगे फैसला



संवाद सहयोगी, मंडी। मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव देने के विवाद के बाद गुरुवार को आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा मंडी पहुंचे।

यादविंद्र गोमा ने अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस दौरान उपायुक्त लगभग 20 मिनट तक उनके साथ रहे। सबसे पहले उपायुक्त ने खेल मंत्री का स्वागत किया। उसके बाद प्रतियोगिता सभागार तक साथ ही गए। सभागार में उपायुक्त मंडी पिछली पंक्ति में बैठे थे। इस दौरान उन्होंने मंत्री यादविंद्र गोमा के साथ बातचीत की और वहां से चले आए।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में यादविंद्र गोमा ने कहा कि उपायुक्त मंडी के साथ उनकी बातचीत हुई है, लेकिन जो विशेषाधिकार हनन का नोटिस उन्होंने दिया है, उसका फैसला विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अपने स्तर पर लेंगे। इसकी कार्यवाही जारी है।

वहीं, एआई समिट और बुधवार रात को हिमाचल व दिल्ली पुलिस के बीच हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी, लेकिन अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान भी यह रोजगार नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि युवा खफा होकर इस तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा राहुल गांधी के इशारे पर सारा प्रकरण करने के आरोप पर कहा कि विपक्ष का काम है कुछ न कुछ कहना, ताकि वह सुर्खियों में बने रहें।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233