search

AI समिट प्रदर्शन: शिमला के एक रिजॉर्ट से पकड़े गए IYC कार्यकर्ता, शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस को 20 घंटे तक रोका

Chikheang Yesterday 20:27 views 786
  

मारत मंडपम में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले आरोपितों को पकड़ने शिमला गई दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम के साथ बहस करती शिमला पुलिस । सौजन्य : वीडियाे ग्रैब



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत मंडपम में बीते 20 फरवरी को इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने में शामिल भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के तीन कार्यकर्ताओं को शिमला के एक रिजाॅर्ट से गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लंबी जद्दोजहद के बाद अंतत: उन्हें बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली लेकर आ गई।
कमरा नंबर दो में तीनों थे ठहरे

बुधवार सुबह करीब छह बजे तीनों कार्यकर्ता अरबाज खान, सौरभ सिंह व सिद्धार्थ अवधूत को सेल ने रोहडृू के मांधली स्थित एक बड़े रिजार्ट से गिरफ्तार किया था। रिजाॅर्ट के कमरा नंबर दो में तीनों ठहरे हुए थे। यूथ कांग्रेस के एक स्थानीय कार्यकर्ता के नाम पर कमरे की बुकिंग कराई गई थी। तीनों वहां बीते सोमवार को पहुंचे थे।
पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया

स्पेशल सेल की टीम लाेकेशन के आधार पर वहां पहुंचकर उन्हें दबोच तो लिया, लेकिन उसके बाद शिमला पुलिस और स्पेशल सेल की टीम के बीच करीब 20 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। बृहस्पतिवार दोपहर बाद तीनाें को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
मोबाइल ऑफ कर हो गए थे फरार

स्पेशल सेल के एक अधिकारी का कहना है कि मूलरूप से यूपी के सुल्तानपुर का रहने वाला अरबाज खान ग्रेटर कैलाश में रह रहा था। सौरभ सिंह, यूपी के अमेठी व सिद्धार्थ अवधूत, रीवा, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। भारत मंडपम में प्रदर्शन के बाद तीनाें अपना-अपना मोबाइल बंद कर फरार चल रहे थे। दिल्ली पुलिस लगातार इन पर नजर रखे हुए थी। सोमवार को स्पेशल सेल को तीनों के शिमला के एक रिजाॅर्ट में छिपने के बारे में सूचना मिली।
शिमला पुलिस ने शुरू किया रोकना

इसके बाद बुधवार सुबह करीब छह बजे स्पेशल सेल के एसीपी राहुल विक्रम सिंह के नेतृत्व में छह गाड़ियों से 13 सदस्याें की टीम रोहड़ू पहुंच गई और तीनों को रिजार्ट से दबोच लिया। पुलिस टीम ने रिजार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को भी अपने कब्जे में ले लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सेल की टीम जब तीनों को लेकर रिजार्ट से बाहर निकली तब कुछ दूर आगे जाते ही सुबह करीब 10:15 बजे से शिमला पुलिस ने पूछताछ के बहाने उन्हें जगह-जगह रोकना शुरू कर दिया।
इमरजेंसी से डाॅक्टराें को भगा दिया गया

सभी जगहों पर सेल की शिमला पुलिस के साथ झड़पें होती रहीं। जहां भी शिमला पुलिस ने सेल का रास्ता रोका और उनके साथ बहस की, उसके वीडियो बना लिए गए ताकि आगे जरूरत पड़ने पर उसे कोर्ट के समक्ष साक्ष्य के तौर पर पेश किया जा सके। घंटों जहां-तहां रोकने के कारण सेल को तीनों की मेडिकल जांच कराने में भी दिक्कत आई। बहुत मुश्किल से बुधवार देर रात करीब 11 बजे स्पेशल सेल जब तीनों की मेडिकल जांच कराने शिमला के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंची तब आरोप है कि इमरजेंसी से डाॅक्टराें को भगा दिया गया।
सीजेएम ने सुनवाई से इंकार कर दिया

जैसे-तैसे सेल ने आधी-अधूरी मेडिकल जांच करवाने के बाद पहले देर रात 12 बजे तीनों आरोपित को सीजेएम, शिमला के आवास पर पेश करने के लिए ले गई, लेकिन सीजेएम ने सुनवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद तीनों को देर रात 1:06 बजे एसीजेएम के समक्ष पेश करने उनके विकासनगर स्थित आवास पर ले जाया गया।

वहां एसीजेएम ने तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजने की अनुमति दे दी। ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद सेल सभी को लेकर दिल्ली के लिए रवाना होना चाही, तब भी कई जगहों पर बैरीकेड लगाकर उन्हें रोका गया। अंतत: बृहस्पतिवार सुबह छह बजे सेल की टीम तीनों को वहां से दिल्ली के लिए रवाना होने में कामयाब हुई।
अंबाला में कराया गया मेडिकल

एसीपी राहुल विक्रम सिंह का कहना है कि गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर आरोपितों का मेडिकल कराना होता है। इस मामले में शिमला के अस्पताल में ठीक से मेडिकल नहीं करा पाने के कारण समयसीमा को देखते हुए रास्ते में अंबाला के एक अस्पताल में तीनों का मेडिकल कराना पड़ा।
क्राइम ब्रांच को सौंपा

दोपहर करीब एक बजे दिल्ली पहुंचने के बाद स्पेशल सेल ने आगे की जांच के लिए तीनों को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस अब तक भारतीय यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत 11 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। राजस्थान के रहने वाले एक कार्यकर्ता को अब गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

यह भी पढ़ें- AI समिट प्रदर्शन मामला: इंडियन यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168386