search

Amalaki Ekadashi 2026: लक्ष्मी नारायण जी की पूजा के समय करें इस खास स्तोत्र का पाठ, पैसों की तंगी होगी दूर

deltin33 Yesterday 20:27 views 730
  

Amalaki Ekadashi 2026: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें? (Ai Generated Image)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार 27 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस शुभ अवसर पर आमलकी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन साधक व्रत रख भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करते हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। वहीं, लक्ष्मी नारायण जी की कृपा से हर मनोकामना पूरी होती है।

  

ज्योतिष आर्थिक विषमता से निजात पाने के लिए धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी करियर या कारोबार में सफलता या पैसों की तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो आमलकी एकादशी पर सुविधा अनुसार समय पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय श्री नरसिंह ऋण मोचन स्तोत्र का पाठ करें। वहीं, आरती का समापन मां लक्ष्मी की आरती से करें।

श्री नरसिंह ऋण मोचन स्तोत्र


ॐ देवानां कार्यसिध्यर्थं सभास्तम्भसमुद्भवम् ।
श्रीनृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
लक्ष्म्यालिङ्गितवामाङ्गं भक्तानामभयप्रदम् ।
श्रीनृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
प्रह्लादवरदं श्रीशं दैतेश्वरविदारणम् ।
श्रीनृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
स्मरणात्सर्वपापघ्नं कद्रुजं विषनाशनम् ।
श्रीनृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
अन्त्रमालाधरं शङ्खचक्राब्जायुधधारिणम् ।
श्रीनृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
सिंहनादेन महता दिग्दन्तिभयदायकम् ।
श्रीनृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
कोटिसूर्यप्रतीकाशमभिचारिकनाशनम् ।
श्रीनृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॥
वेदान्तवेद्यं यज्ञेशं ब्रह्मरुद्रादिसंस्तुतम् ।
श्रीनृसिंहं महावीरं नमामि ऋणमुक्तये ॐ ॥
इदं यो पठते नित्यं ऋणमोचकसंज्ञकम् ।
अनृणीजायते सद्यो धनं शीघ्रमवाप्नुयात् ॥

लक्ष्मीजी आरती

महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं सुरेश्वरि ।
हरि प्रिये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं दयानिधे ॥

पद्मालये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं च सर्वदे ।
सर्वभूत हितार्थाय, वसु सृष्टिं सदा कुरुं ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

उमा, रमा, ब्रम्हाणी, तुम ही जग माता ।
सूर्य चद्रंमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

दुर्गा रुप निरंजनि, सुख-संपत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

तुम ही पाताल निवासनी, तुम ही शुभदाता ।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशनी, भव निधि की त्राता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

जिस घर तुम रहती हो, ताँहि में हैं सद्‍गुण आता ।
सब सभंव हो जाता, मन नहीं घबराता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

तुम बिन यज्ञ ना होता, वस्त्र न कोई पाता ।
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता ।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता ।
उँर आंनद समाता, पाप उतर जाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता ॥

  

यह भी पढ़ें- Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर पूजा के समय जपें ये सिद्ध मंत्र, चंद दिनों में दिखेगा चमत्कार

यह भी पढ़ें- Amalaki Ekadashi 2026 Daan: आमलकी एकादशी पर विष्णु पूजन के साथ करें इन चीजों का दान, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477318