search

गुरुग्राम में महिला मित्र संग होटल पहुंचे शख्स की मौत, सेक्सवर्धक दवाओं के ओवरडोज से हार्ट अटैक का शक; बेटे की है शादी

LHC0088 4 hour(s) ago views 298
  

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में डाॅक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दी है। एआई इमेज



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। घर में बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी। इधर पिता का शव एक होटल में पड़ा मिला। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। कमरे से सेक्सवर्धक दवाइयों के खाली रैपर मिले हैं। मृतक अपनी महिला मित्र के साथ होटल आया था।   

पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम में बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में महिला मित्र के साथ बुधवार को ठहरे व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस को जांच के दौरान होटल के कमरे से सेक्सवर्धक दवाइयों के खाली रैपर मिले हैं। आशंका है कि दवाई के ओवरडोज के कारण व्यक्ति को हार्टअटैक हुआ।

पुलिस के अनुसार 56 वर्षीय मृतक व्यक्ति सोहना के एक गांव का रहने वाला था। वह बुधवार को अपनी महिला मित्र के साथ होटल आया था। महिला के अनुसार, अचानक व्यक्ति को सीने में तेज दर्द हुआ। उसने फौरन एंबुलेंस और पुलिस को काॅल किया। अस्पताल में व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में डाॅक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दी है। शव को गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया। बताया जाता कि व्यक्ति एक लाॅजिस्टिक कंपनी में ड्राइवर था। 12 मार्च को व्यक्ति के बेटे की शादी है। शादी के घर में अचानक पिता के मौत से परिवार सदमे में है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: खराब सड़कों से पटौदी के ग्रामीण बेहाल, मार्केट कमेटी से मरम्मत की गुहार

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में जाम में खड़ी बाइक को इनोवा ने मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम नगर निगम का खजाना खाली, करोड़ों के प्रोजेक्ट और टेंडर बने चुनौती   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166230