search

मथुरा में दर्दनाक हादसा, बरसाना की होली देख महादेव कुंड में पहुंचे नहाने; डूबकर दो दोस्तों की मौत

cy520520 3 hour(s) ago views 904
  

आशेश्वर महादेव कुंड में डूबने के बाद मृतक किशोर। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, कोसीकलां (मथुरा)। नंदगांव आशेश्वर महादेव स्थित कुंड में नगर के दो किशोरों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। उनके तीसरे साथी ने आकर घटना के बारे में बताया। देर रात परिजनों ने पुलिस की मदद से खोजबीन कर कुंड में डूबे युवकों के शव बाहर निकाले।

घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार को दसवीं में पढ़ने वाले तीन दोस्त सक्षम, कार्तिक निवासी मीनानगर, रवि निवासी आफीसर कालोनी बाइक से बरसाना लठामार होली देखने गए थे।  

लौटते समय करीब चार बजे वे लोग नंदगांव के आशेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां तीनों ने कुंड में स्नान की योजना बनाई । बकौल कार्तिक तीनों दोस्त नहाने के लिए कुंड में उतर गए। सक्षम एवं रवि ने नहाना शुरू किया तो जबकि कार्तिक सीढ़ी पर ही बैठा था।

इसी दौरान एक दूसरे को पकडे़ वे गहरे पानी में चले गए। जब काफी देर तक रवि एवं सक्षम ऊपर नहीं आए तो कार्तिक डर गया और कुंड से निकलकर आवाज लगाई। कार्तिक ने बताया कि उसने सोचा कि उससे बचने के लिए दूसरी ओर निकल गए हैं।

काफी देर बाद भी जब कोई उत्तर नहीं मिला और उसके साथी नहीं दिखे तो वह बाइक लेकर कोसी भाग आया और घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना के बाद सक्षम एवं कार्तिक के परिवार में कोहराम मच गया।

देर रात में पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर कुंड में तलाशी अभियान चलाया। करीब पौने बारह बजे सक्षम पुत्र रामकिशन मीना उम्र 16 वर्ष निवासी मीनानगर का शव बरामद कर लिया गया।

जबकि घंटों बाद रवि पुत्र भगवानदास उम्र 17 वर्ष निवासी आफीसर कालोनी बठैनगेट का शव कुंड से बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद दोनों के घरों में कोहराम मच गया।

  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163835