search

1 अप्रैल से बदले रूट पर कोटा–पटना एक्सप्रेस; अमृतसर-पटना स्पेशल का बक्सर में ठहराव, जान लें जरूरी अपडेट

cy520520 3 hour(s) ago views 513
  

एक अप्रैल से अस्‍थायी तौर पर बदलेगा कोटा-पटना एक्‍सप्रेस का मार्ग। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, बक्सर। लखनऊ मंडल में चल रहे मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 13238/13240 कोटा–पटना एक्सप्रेस के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया है। यह बदलाव 1 अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार, इस अवधि में यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय कानपुर–प्रयागराज–मिर्जापुर–पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर संचालित की जाएगी।

चूंकि ट्रेन अब मिर्जापुर के रास्ते मुगलसराय (पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) पहुंचेगी, इसलिए इसके आगमन-प्रस्थान समय और कुछ स्टेशनों पर ठहराव में आंशिक बदलाव की संभावना जताई गई है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 1 अप्रैल से 12 मई के बीच यात्रा करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेन के अद्यतन समय और मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अमृतसर–पटना होली स्पेशल का बक्सर में ठहराव

होली के त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर–पटना–अमृतसर गाड़ी संख्या 04664/04663 आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

यह ट्रेन पंजाब से बिहार आने वाले और बक्सर के रास्ते पटना जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, 04664 अमृतसर–पटना स्पेशल अमृतसर से चलने के अगले दिन सुबह 10:50 बजे बक्सर पहुंचेगी और 10:52 बजे पटना के लिए रवाना होगी।

वहीं, वापसी में 04663 पटना–अमृतसर स्पेशल पटना से शाम 4 बजे प्रस्थान कर शाम 5:58 बजे बक्सर पहुंचेगी और 6:00 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

यह स्पेशल ट्रेन अमृतसर से 27 फरवरी, 02 मार्च और 05 मार्च, जबकि पटना से 28 फरवरी, 03 मार्च और 06 मार्च को चलाई जाएगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल सभी श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे समय रहते टिकट बुक कराएं, ताकि कन्फर्म बर्थ आसानी से मिल सके।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163835