search

तरनतारन गोलीकांड: रूबी मेहरा को गोली मारने वाला करण ठाकुर गिरफ्तार, भागते समय टूटी टांग

cy520520 7 hour(s) ago views 628
  



जागरण संवाददाता, तरनतारन। पट्टी शहर की रूबी मेहरा को गोली मारकर घायल करने वाले करण ठाकुर को पुलिस ने दबोच किया। इससे पहले पुलिस से बचने के लिए भागते समय छत से कूदने से उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने उसे बुधवार को अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है। सुखदेव सिंह की बेटी रूबी मेहरा का पहले करण के साथ प्रेम संबंध थे, बाद में रूबी ने उससे नाता तोड़ दिया।

दो माह पूर्व रूबी का विवाह इसी शहर के अंश ग्रोवर के साथ हो गया, लेकिन करण ने रूबी को तंग करना शुरू कर दिया। अपनी मां जसबीर कौर के साथ मिलकर उसने रूबी के ससुराल घर जाकर धमकाना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत अंश के परिवार ने करण के परिवार को की लेकिन उसकी मां कहने लगी कि रूबी को अपने घर की बहू बनाकर ही सांस लेगी।

रविवार को रूबी पति अंश के साथ स्कूटी पर दवा लेने जा रही थी कि गली में सामने से अन्य स्कूटी पर सवार होकर करण आया। वह अंश को पीटने लगा, पति के बचाव में जब रूबी आगे आई तो आरोपित ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार रात को आरोपित की मां जसबीर कौर को गिरफ्तार कर लिया।

    
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163835